हरदा। स्थानीय कच्छ कड़वा पाटीदार भवन में आयोजित बृहद कार्यकर्ता बैठक में कांग्रेस नेता प्रकाश चंद्र वशिष्ठ ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।
पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य, पूर्व मंत्री एवं लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के प्रभारी महेंद्रसिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, जिला प्रभारी विकास वीरानी, लोकसभा चुनाव प्रभारी भरत सिंह राजपूत, सांसद दुर्गादास उइके, जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, महामंत्री देवी सिंह सांखला, सिद्धार्थ पचौरी, भागवत ढोके एवं विधानसभा के प्रभारी उपेंद्र गद्रे, जगदीश सोलंकी, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।
इस मौके पर पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश वशिष्ट, अशोक नेगी, इकलाख चौहान, रजनीश अग्रवाल, जयप्रकाश त्रिपाठी लालू सहित लगभग सौ कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। पार्टी नेताओं ने उन्हें दुपट्टा पहना कर सदस्यता दिलाई।