
हरदा/ लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के संबंध में गांव से लेकर शहर तक जगह-जगह विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को स्वीप गतिविधि के अंतर्गत सिराली में फाग गीतों के माध्यम से महिला मतदाताओं को जागरूक किया गया। खिरकिया के आंगनवाड़ी केन्द्र 35 में मेंहदी व ग्राम पिपल्या भारत में रंगोली तथा शपथ के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया गया। इसी प्रकार खिरकिया के वार्ड 7 व 8 में मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने हेतु रंगोली व मेंहदी का आयोजन किया गया तथा उपस्थित महिला मतदाताओं को 26 अप्रैल को मतदान करने के लिये शपथ दिलाई गई।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि टिमरनी के वार्ड क्रमांक 3 में मतदाता जागरूकता रैली निकली गयी तथा मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। ग्राम कड़ोला उबारी व रेलवा के आंगनवाड़ी केन्द्र में आने वाली गर्भवती व धात्री महिलाओं को आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान करने की शपथ दिलाई। धनपाड़ा, राजाबरारी, लहाड़पुर, मगरधा, भायली, रामटेक रैयत, जूनापानी भंवरदी, सांवलखेड़ा, चिकलपाट, रूनझुन, नजरपुरा, दीपगांव व मोरतलाई में महिलाओं की मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। आंगनवाड़ी केन्द्रों में रंगोली बनाकर और मेंहदी लगाकर महिलाओं ने मतदान की अपील की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
working in journalism since 40 years ago. worked in so many news papers of MP and wrote articles in National media.
Prev Post
