June 10, 2026 |

मतदाता जागरूक करने इटारसी में रैली निकालेंगे पत्रकार

जिला कलेक्टर की उपस्थिति में होगा आयोजन

Hriday Bhoomi 24

इटारसी। लोकसभा चुनाव 2024 में आगामी 26 अप्रैल को होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदान किया जाएगा। इसमें मतदाताओं को जागरूक करने नर्मदापुरम पत्रकार संघ इटारसी द्वारा 2 अप्रैल को पोस्टर बैनर रैली निकाली जाएगी। इसका संयोजक संभागीय अध्यक्ष रोहित नागे को बनाया गया है।  यह रैली 2 अप्रैल मंगलवार को अपराह्न  4 बजे रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे जय-स्तंभ चौक पहुंचेगी। इस दौरान जिला कलेक्टर प्रियंका मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.