April 29, 2026 |

ये पंछी ऐसे आते हैं’ जरा इनका भी रखें ख्याल

जिला न्यायाधीश तृप्ति शर्मा ने दी सलाह

Hriday Bhoomi 24

हरदा / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा एवं जिला न्यायाधीश/सचिव गोपेश गर्ग के मार्गदर्शन में गुरूवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता शिविर में जन, जंगल, जानवर, जमीन और जल के संरक्षण हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।

जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अर्पणा लोधी ने बताया कि आगामी महिनो में पड़ने वाली भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से पानी से भरे हुए लगभग 25 सकोरे न्यायालयीन परिसर एवं बगीचे में रखे गये है। साथ ही न्यायालय परिसर में गर्मी से बचाव के लिए पक्षकारों के लिये ग्रीन नेट लगाई गई।
इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखें, और उनमें साफ और ताजा पानी भी भरें ताकि पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके। इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय न्यायाधीश शैलेंद्र नगोत्रा, विशेष न्यायाधीश श्रीमती संगीता यादव सहित जिला अधिवक्ता संघ सचिव सुदीप मिश्रा, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पेरालीगल वालंटियर आदि उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights