April 28, 2026 |

आज वोट डालने मजदूरों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

जिला श्रम अधिकारी ने दिए निर्देश

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ लोकसभा निर्वाचन के लिये हरदा जिले में 7 मई को मतदान होगा। सभी मजदूरों एवं कामगारों को मतदान करने के लिये सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। जिला श्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी कारखाना संचालकों व दुकानदारों को निर्देश दिये है कि उनके संस्थान में कार्यरत सभी मजदूरों को 7 मई को मतदान के लिये जाने हेतु संस्थान का साप्ताहिक अवकाश घोषित करें। ऐसे कारखाने जो सप्ताह के सातों दिन कार्य करते है, वे श्रमिकों को मतदान के लिये 2-2 घण्टे के अवकाश की सुविधा उपलब्ध करायें। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि मतदान के लिये जाने के कारण अनुपस्थित होने पर किसी मजदूर का वेतन न काटा जाये। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में मतदान के लिये जाने पर नियोजक द्वारा मजदूर को सवैतनिक अवकाश देने का उल्लेख किया गया है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights