21 से 23 जून तक असाध्य रोगों का नि:शुल्क इलाज करेंगे अभिमन्यु
योग विद्या से मिला है अनेक लोगों को लाभ

इटारसी। लंबे खर्चे के इलाज करने से बचना हो बिना कोई दवाई खाये, बिना कोई ऑपरेशन, बिना किसी चीर फाड़ के आप स्वस्थ हो सकते हैं। राजस्थान के पुष्कर निवासी श्री अभिमन्यु इस वर्ष 21 जून से लगातार नर्मदा पुरम बेतूल हरदा जिले के दौरे पर रहेंगे।
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी इटारसी नगर को सौभाग्य मिला है कि श्री अभिमन्यु 21 जून से 23 जून तक एक्सप्रेस 11 होटल एंड रेस्टोरेंट पर प्रातः9:30 बजे से 11:00 बजे तक असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों से मिलेंगे। केवल टार्च की रोशनी से मरीज का मर्ज जानेंगे और अपनी योग विद्या के माध्यम से उसे मरीज को ठीक करने के प्रयास करेंगे जिसमे श्री अभिमन्यु को सफलता मिलती है।
पिछले कई वर्षों में इटारसी एवं आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो असाध्य रोग पीड़ितो ने अपना मर्ज श्री अभिमन्यु के समक्ष रखा। टोर्च की रोशनी से आंखों में देखने वाले श्री अभिमन्यु ने उन मरीजों को स्वस्थ किया। उनका आश्रम ग्राम सुखतवा में भी है। लेकिन आमजन को परेशानी न हो इसीलिए तीन दिन का शिविर एक्सप्रेस 11 रिसार्ट में रखा गया है। एक्सप्रेस 11 ओवर ब्रिज उतरने के बाद कुछ ही दूरी पर होशंगाबाद रोड पर है।
निशुल्क इलाज –
ना तो कोई फीस है और ना ही अन्य किसी प्रकार से वसूली की जाती है । श्री अभिमन्यु निशुल्क रूप से यह कार्य कर रहे हैं। उनके पूज्य पिता से उनको यह चिकित्सा पद्धति प्राप्त हुई है। असाध्य रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के परिवार मरीज को लेकर आए और एक बार श्री अभिमन्यु को दिखाएं। श्री अभिमन्यु के तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए उनके शिष्य मंडल के द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है आने वाले मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था रहेगी। शिष्य मंडल में अधिकांश नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं जो किसी न किसी रोग और परेशानी से पीड़ित है और जिनका लाभ हुआ है वह शामिल है।
संपर्क करें –
श्री अभिमन्यु के शिविर के लिए इन मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं:- 9993399941,
8839906161,
8827783333
