
हरदा। स्कूल चले अभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम 18 से 20 जून तक मनाया जाएगा। सहायक संचालक शिक्षा बलवंत पटेल ने बताया कि हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में 18 जून को प्रातः 11:30 से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न प्रशासकीय अधिकारी सम्मिलित होंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को नवीन सत्र की आवश्यक पुस्तकों का वितरण कर नवीन सत्र का श्रीगणेश किया जाएगा।
