April 26, 2026 |

स्कूलों की तरह अब कालेज में भी शुरू होगा ड्रेसकोड

लागू होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020

Hriday Bhoomi 24

भोपाल। प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा ”राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिवेश में मध्य प्रदेश में 55 उत्कृष्ट महाविद्यालय हम स्थापित करने जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार इसमें सभी विषयों की पढ़ाई होगी। इन महाविद्यालयों में हम सभी तरह की आदर्श व्यवस्थाएं कर रहे हैं और इसलिए पहले उनमें ड्रेस कोड लागू करें इस पर विचार किया जा रहा है।

*कई बड़े परिवर्तन*

उच्च शिक्षा मंत्री ने आगे कहा मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के संकल्प अनुसार शिक्षा क्षेत्र में कई बड़े परिवर्तन किए जाएंगे और अनुशासन का माहौल इन कैंपस में बनाने के लिए ड्रेस कोड को लागू किया जाएगा।

*ड्रेस कोड की पहल*

उच्च शिक्षा मंत्री के अनुसार मध्य प्रदेश के निजी कॉलेजों में अधिकतर कॉलेजों द्वारा ड्रेस कोड लागू किया जा चुका है। जिनमें ड्रेस कोड लागू नहीं है वहां भी इसे लागू करने के निर्देश जारी करेंगे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights