April 26, 2026 |

रास्ते में मिला रुपयों से भरा बैग, मालिक को पहुंचाया

मालिक का 40 हजार रुपए था बैग में

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

आज के इस आधुनिक दौर में जब ईमानदारी की चिड़िया फुर्र हो गई हो, तब भी कुछ लोगों ने इसे अपने पास बचाए रखा है। जिले के दो युवाओं ने 40 हजार रुपए से भरा बैग संबंधित मालिक का पता लगाकर रुपए सहित वापस कर ईमानदारी की बेमिसाल नजीर पेश की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पलासनेर निवासी हरिओम पटेल अपनी बाइक से हरदा बैंक जा रहे थे।तब उनका बैग रास्ते मे गिर गया।जिसमें कुछ जरूरी दस्तावेज व 40 हजार रुपए बैग में रखे हुए थे। बैंक पहुचने पर जब उन्होंने देखा तो बैग गायब था। इस कारण वह पुलिस थाने जाने का मन बना रहे थे, तभी उनके पास सीताराम विश्नोई का फोन आया।उन्होंने कहा कि हमें आपका बैग मिला है। फिर उन दोनों व्यक्तियों ने बैग देकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।

क्या है मामला –
आपको बता दे कि सीताराम विश्नोई व रामविलास राजपुत को जब रोड पर बैग मिला तो उन्होंने देखा कि उसमें कुछ दस्तावेज व 40 हजार रुपए थे। यह देखकर उन्होंने दस्तावेज के आधार पर हरिओम पटेल को फोन कर पैसे रखे बैग लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights