May 18, 2026 |

नर्मदा जयंती के एक दिन पूर्व रेवा को अर्पित की 1100 मीटर लंबी चुन्नी

नर्मदा बचाओ समिति ने निकाली भव्य चुन्नी यात्रा

Hriday Bhoomi 24

नर्मदापुरम। 16 फरवरी को विक्रम संवत अंतर्गत माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर मेकलसुता नर्मदा की जयंती संपूर्ण नर्मदापुरम जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके तहत जिला मुख्यालय नर्मदापुरम के सेठानीघाट सहित सभी मंदिरों में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस पर्व को लेकर क्षेत्र में नर्मदा भक्तों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। इस दिन नर्मदापुरम में मनाया जाने वाले नर्मदा उत्सव की धूम संपूर्ण प्रदेश में रहती है।

मुख्य पर्व के एक दिन पूर्व यहां नर्मदा बचाओ संरक्षण समिति अध्यक्ष गीता मीणा द्वारा चुन्नी यात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यह विशाल चुन्नीयात्रा निर्मल होम्स कॉलोनी स्थित नर्मदा मंदिर से शुरू हुई। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने नर्मदा मंदिर पहुंचकर पूजन कर चुन्नी यात्रा का शुभारंभ किया। समिति अध्यक्ष श्रीमती मीणा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी निकाली गई। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर नर्मदा के विवेकानंद घाट पहुंची। यहां भक्तों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना कर 1100 मीटर लंबी चुनरी (साड़ी) मां नर्मदा को अर्पित की गई। इस दौरान नगर की महिलाओं में विशेष उत्साह बना रहा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.