May 18, 2026 |

इटारसी के नवग्रह दुर्गा मंदिर में मनेगी नर्मदा जयंती

मंदिर होंगे अनेक धार्मिक कार्यक्रम

Hriday Bhoomi 24

इटारसी। नार्मदीय ब्राह्मण समाज के सर्वसम्मति निर्णय अनुसार मां नर्मदा जयंती महोत्सव 16 फरवरी शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन श्रीदुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज में होगा। प्रातः 10:00 बजे मां नर्मदा की पूजा अर्चना, नर्मदा अष्टक एवं मां नर्मदा की आरती होगी। दोपहर 12:00 बजे विष्णु सहस्त्रनाम का सामूहिक पाठ होगा। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक सामाजिक विषय पर चर्चा होगी एवं भोजन प्रसादी सभी ग्रहण करेंगे। दोपहर 3:00 बजे महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं उसके पश्चात महिलाओं का सामूहिक हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम होगा।

नार्मदीय ब्राह्मण समाज के प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.