April 30, 2026 |

हरदा-इंदौर रेल लाइन के लिए अपर प्रमुख सचिव ने लिखा पत्र

विधायक डॉ. आरके दोगने ने कहा क्षेत्र को मिलेंगे अनेक लाभ

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित लिखकर हरदा-इंदौर रेल लाइन परियोजना को स्वीकृत करने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु आदेश दिए थे। इसके परिपालन में लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई द्वारा अग्रिम कार्यवाही कर रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र प्रेषित कर हरदा-इंदौर रेलवे लाइन परियोजना को शीघ्र स्वीकृति एवं क्रियान्वय हेतु अनुरोध किया गया है। इस संदर्भ में हरदा विधायक डॉ. दोगने को भी अवगत कराया गया है।

अवर मुख्य सचिव द्वारा पत्र में लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय मध्य प्रदेश शासन द्वारा हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के पत्र पर कार्यवाही करते हुए हरदा इंदौर रेलवे लाइन की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य कराए जाने हेतु लेख किया गया है। जिससे कि हरदा जिले एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को निम्न लाभ मिलेंगे।

1. यातायात सुविधा में वृद्धि :- हरदा सीधे इंदौर से जुड़ जाएगा। जिससे व्यापार चिकित्सा एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए यात्रा करना सुगम होगा।

2. आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ :- हरदा और इंदौर के बीच सीधी रेल संपर्क सुविधा से वाणिज्य एवं उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

3. चिकित्सा सुविधा तक आसान पहुंच :- हरदा के नागरिकों को इंदौर के उन्नत चिकित्सा संसाधनों तक शीघ्र पहुंचाने की सुविधा प्राप्त होगी।

4. न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में सुगमता :- नागरिकों को कोर्ट, सरकारी कार्यालय एवं अन्य प्रशासनिक कार्य हेतु बार-बार इंदौर यात्रा करने की आवश्यकता होती है। जो इस रेलवे लाइन से सरल हो जाएगी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights