
हरदा। जिले के ग्राम खेड़ा स्थत वेयरहाउस में उपार्जित मूंग में मिट्टी कंकर की शिकायत सामने आ रही है। जिला किसान कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने समर्थन मूल्य पर खरीदी मूंग का सैंपल लिया। आरटीआई के तहत प्रशासन ने उन्हें वेयर हाउस के निरीक्षण की अनुमति दी। जिला किसान कांग्रेस नेताओं का दावा है कि मूंग में मिट्टी, डंकी, क्षतिग्रस्त दाना और कचरा अधिक है। सैंपल समिति को जांच के लिए भेजा जाएगा। यह अमानक पाए जाने पर एफआईआर के लिए कार्रवाई की जाएगी। जिला किसान कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सारण, अनिल विश्नोई, जितेंद्र जाट, अंकित जाट जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष शामिल थे।