बीएसएफ, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ में पूर्व अग्निवीरों को उम्र सीमा में छूट
बीएसएफ महानिदेशक ने किया ऐलान

हृदयभूमि समाचार।
बीएसएफ, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ में पूर्व अग्निवीरों को उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट भी मिलेगी। हाल ही में बीएसएफ ने पूर्व अग्निवीरों को उम्र सीमा में छूट देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सीएपीएफ की भर्तियों में 10 फीसदी पद आरक्षित कर दिए हैं। वहीं अब बीएसएफ में पूर्व अग्निवारों के लिए 10 फीसदी पद आरक्षित किए जाने के बाद उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी। इसका ऐलान बीएसएफ महानिदेशक की ओर से किया गया है।
