June 10, 2026 |

#हरदा : सर्दी में ठिठुरते जरूरतमंदों को बांटे गर्म कंबल

गर्म कंबल पाकर गरीब जरूरतमंदों के चेहरे खिले

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

सर्दी के मौसम में जब कड़ाके की शीत लहर में हम लोग अपने बंद कमरों में गर्म कपड़ों और रजाई में दुबककर सोते हैं, तब सड़कों के किनारे फुटपाथ, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में सामान्य सी चादर में लिपटे ठिठुरते कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें मदद की दरकार होती है।

कई बार पारा कई डिग्री गिर जाने पर हमें अपने आसपास ऐसी घटनाओं की जानकारी की भी मिलती है कि कितने गरीब लोग ठंड का शिकार होकर पर लोक सिधार गए। ये बातें देखकर शायद कोई ध्यान न दे, मगर कुछ समाजसेवी लोग, संस्था और बड़े कार्पोरेट घराने इन जरूरतमंदों की मदद करने अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं।

हर साल ऐसे मौसम में गरीबों की मदद करने हरदा जिले के बड़े घराने आगे आए हैं। बीते दिवस यहां तिवारी एंड एसोसिएट हरदा ने बाबा श्याम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शीत लहर से बचने के लिए विशेष जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किए। इस दौरान शहर के अलग-अलग स्थान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं सरकारी अस्पताल में गर्म कंबल बांटे।

इस मौके पर कंपनी फाउंडर एवं डायरेक्टर मुकेश तिवारी एवं मुकुल तिवारी, कंपनी प्रबंधक रेशमा खान एवं कर्मचारी अजय शर्मा, विक्की एल्विन, शुभम पर्ते ने वितरण किया। गर्म कंबल पाकर गरीब जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.