April 22, 2026 |

कोलकाता की घटना से चिकित्सा जगत में आक्रोश

आईएमए के आव्हान पर 17अगस्त को बंद रहेगी ओपीडी सेवा

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि,हरदा।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आव्हान पर एसोसिएशन की हरदा जिला शाखा द्वारा 17 अगस्त को हड़ताल की घोषणा की गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा एवं  सचिव डॉ. ममता जीवने ने बताया कि इस दिन नगर में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं सुबह 6 से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगी। एसोसिएशन द्वारा यह प्रदर्शन हाल ही पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आरजीकर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए गैंग रेप और नृशंस हत्या के विरुद्ध किया जा रहा है।

रैली निकाली जाएगी 

ऐसोसिएशन द्वारा कोलकाता की घटना के विरुद्ध ओपीडी और आईपीडी बंद रखकर 17 अगस्त शनिवार को दोपहर 2 बजे रैली निकाली जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने सभी गणमान्य नागरिकों से भी जुड़ने की अपील की है। यह विरोध रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर कलेक्टर पहुंचेगी। यहां कलेक्टर को अपनी मुख्य मांगें बताकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights