June 11, 2026 |

नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

31 अक्टूबर तक आनलाईन कर सकेंगे आवेदन

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 वी व 11 वी में प्रवेश के लिये 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा पीजी कंटाले ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये यह आवश्यक है कि आवेदनकर्ता हरदा जिले का निवासी हो। साथ ही यह आवश्यक है कि आवेदनकर्ता कक्षा 9 वी में प्रवेश के लिये शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत हो तथा आवेदनकर्ता का जन्म 1 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होना चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिये शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत हो तथा आवेदनकर्ता का जन्म 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा के लिये निःशुल्क पंजीयन एवं जानकारी हेतु अभ्यर्थी https://navodaya.gov.in पर लॉगिन कर सकते है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.