
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार हरदा की युवा नेत्री अवनी बंसल को प्रदेश महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। सुश्री बंसल बीते दिनों युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर कार्य करते हुए संगठन की रीति-नीति का प्रचार-प्रसार करने में भूमिका निभा चुकी हैं। इसके बाद हरदा आगमन पर उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों को नित नए तेवर देकर गतिमान बनाने अहम योगदान किया है। यह उनकी सक्रियता का ही तकाजा था कि विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के समय उनका नाम चर्चाओं में आया। मगर उन्होंने संगठन को प्राथमिकता देकर पार्टी को सक्रिय बनाए रखने में रुचि दिखाई। अब पार्टी में प्रदेश महामंत्री का महत्वपूर्ण पद मिलने के बाद वे प्रदेश स्तर पर विशेष ध्यान देंगी।