अवनी बंसल ने हरदा में शुरू किया अनूठा नवाचार
राखी महा पखवाड़ा शुरू कर युवाओं की हिम्मत बढ़ा रही युवा नेत्री

हरदा। कांग्रेस नेत्री अवनी बंसल ने रिद्धेश्वर महादेव की नगरी हंडिया से राखी पखवाड़े का शुभारंभ कर युवाओं को हिम्मत दिलाने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने सर्वप्रथम रेवा तट स्थित रिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रिद्धेश्वर महादेव को राखी बांधी। उनके द्वारा इस पूरे माह यह अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अभियान चलाने का मकसद जिले में नारी शक्ति का सम्मान और सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही सभी भाईयों को इस बात का विश्वास दिलाना है कि उनके हर सुख-दुख में उनके साथ बहन अवनी खड़ी है। सुश्री बंसल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं को राखी बांधी गई। उनके इस मिशन का हर जगह स्वागत किया जा रहा है।