May 18, 2026 |

गुनौरा में बना अयोध्या सा वातावरण

कार सेवक दुष्यंत गौर के ग्राम में भागवतकथा

Hriday Bhoomi 24

इटारसी। ग्राम गुनौरा में अयोध्या जैसा माहौल बन गया है। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला विराजित होंगे, इसके स्वागत की तैयारी कर यहां भागवत कथा प्रारंभ पूरा गांव राममय हो गया है।

ज्ञात हो कि मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेठ दादा दुष्यंत गौर अयोध्या में आंदोलन के समय कारसेवक रहे हैं। अब ईश्वर की प्रेरणा से रामजी का भव्य मंदिर बन रहा है एवं श्रीराम यज्ञ हो रहा है। साध्वी रमा किशोरी द्वारा भागवत पर प्रतिदिन प्रवचन हो रहे हैं।

यज्ञ आचार्य कर्मकांडी ब्राह्मण अजय दुबे यजमान यशवंत गौर एवं श्रीमती नीतू गौर पूजन, अनुष्ठान कर रहे हैं। हजारों की संख्या में नरनारी आ रहे हैं। गांव की सड़कों को गोबर से लीपकर रंगोली सजाई गई है। यज्ञदत्त गौर परिवार तथा गांव के लोग इस आयोजन में भरपूर सहयोग कर रहे हैं।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.