May 18, 2026 |

टिमरनी मंडी में ई-सिस्टम लागू हुआ

प्रवेश पत्र से लेकर सभी कार्य होंगे आनलाइन

Hriday Bhoomi 24

अतुल कुशवाहा, टिमरनी।

मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा प्रदेश की 39 मंडियों में ई-मंडी प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत मंडी प्रांगण में प्रवेश के समय प्रवेश-पत्र ऑनलाइन जारी होगा। इसके पश्चात नीलामी में अनुबंध पत्र, तौल पर्ची एवं भुगतान पत्रक भी व्यापारी द्वारा ऑनलाइन ही दिया जाएगा। इससे मंडी की विपणन व्यवस्था में पारदर्शिता आवेगी एवं समय की भी बचत रहेगी।
इस नई व्यवस्था से किसान भाइयों को मंडी में प्रवेश पत्र बनवाने मेंलाइन लगने की जरूरत नहीं है। किसान स्वयं अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से  ई-मंडी ऐप डाउनलोड कर स्वयं प्रवेश पत्र जारी कर सीधे मंडी में अपनी कृषि उपज की नीलामी में अपनी उपज बिक्री कर सकेंगे।
वर्तमान में 15 जनवरी से टिमरनी मंडी में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब किसान भाई स्वयं अपना प्रवेश पत्र अपने मोबाइल से एप के माध्यम से जारी कर सीधे मंडी में अपनी कृषि उपज विक्रय कर सकेंगे। आगामी 1 फरवरी से नीलामी टोल एवं भुगतान पत्रक जारी करने की व्यवस्था भी ऑनलाइन किए जाने का प्रयास किया जा रहे हैं।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.