April 25, 2026 |

बड़ी खबर : लोकायुक्त का छापा, लोनिवि के अधीक्षण यंत्री धराए

अधीक्षण यंत्री ठेकेदारों पर बना रहे थे दबाव

Hriday Bhoomi 24


गजेंद्र सिंह राजपूत, नर्मदापुरम।
नर्मदापुरम संभाग के लोक निर्माण विभाग में पदस्थ अधीक्षण यंत्री आरसी तिरोले के निवास पर लोकायुक्त ने छापा डाला है। 
सूत्रों के मुताबिक यह विभाग के किसी निर्माण ठेकेदार से लाखों रुपए का लेनदेन का मामला बताया गया है। बताया जाता है कि ठेकेदार द्वारा लोकायुक्त को शिकायत करने के बाद अधीक्षण यंत्री के बंगले पर टीम पहुंची। यहां खबर लिखे जाने तक अभी कार्रवाई जारी रही। बताते हैं कि अधिकारी द्वारा ठेकेदार पर भुगतान करने के एवज में लगातार रिश्वत का दबाव बनाया जा रहा था।

यह भी अपुष्ट खबर आ रही है कि 10 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा अधिकारी को रंगेहाथों पकड़ा है। हालांकि कार्रवाई अभी जारी है, अतः जांच के बाद ही अधिकारिक खबर की पुष्टि एवं अधिकृत जानकारी सामने आएगी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights