December 9, 2025 |

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने सीएम को बताई किसानों की समस्या

मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव को सौंपा मांगपत्र

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के जिला आगमन पर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय जेवल्या ने सौजन्य भेंट कर उन्हें जिले और प्रदेश के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को किसानों की समस्याओं के संबंध में एक पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि हाल ही हुई अतिवृष्टि के कारण जिले में फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए शीघ्र ही सरकार द्वारा ऐसे प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।

अन्य समस्याएं भी बताईं-

श्री जेवल्या ने किसानों के लिए खाद की उचित व्यवस्था करने तथा समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी हेतु जल्द पंजीयन कराके खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा किसान हितैषी रही है और किसान के लिए हमेशा सहयोग किया है। 

हमारे केंद्रीय कृषि मंत्र शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह ने हमेशा किसान हितों में कार्य किया है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights