
टिमरनी। स्थानीय संकल्प स्कूल में खेल विभाग द्वारा ब्लॉकस्तर पर खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड से आए अनेक स्कूलों के छात्र-छात्रा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें चयनित खिलाड़ी अब जिलास्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह प्रतियोगिता संपन्न कराने में विभाग की ब्लॉक समन्वयक हिना अली एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ज्योति दुबे ने महती भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में चयनित
सभी खिलाड़ियों को समिति सदस्य विनायक राव गद्रे, निलेश जोशी, ओमप्रकाश शुक्ला और शाला के सभी स्टफनेऔर शाला के स्टाफ सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।
