January 16, 2026 |

उड़ा की बैलजोड़ी ने जीता प्रथम पुरस्कार

ग्राम उड़ा में हुई बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा। 

जिला मुख्यालय के करीबी ग्राम उड़ा के मशहूर कालु बाबा मैदान में सेकंड-पट बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उड़ा की बैलजोड़ी ने पहला पुरस्कार जीता।

कैसी होती है सेकंड-पट : 

यह जानकारी बैलगाड़ी दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने दी। उन्होंने  बताया कि सेकंड-पट बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में सिंगल गाड़ी दौड़ाई जाती है। इसमें बैलगाड़ी को 350 फीट दौड़ना होता है। इसके स्टार्टिंग पॉइंट पर धागा बंधाकर घड़ी लगाई जाती है। यह धागा टूटते से ही घड़ी चालू हो जाती है और अंतिम छोर पर यहां भी एक धागा और घड़ी लगी रहती है जैसे ही धागा टूटता है घड़ी बंद हो जाती है। इस तरह जिस बैलगाड़ी ने जितने कम सेकंड में दूरी तय कि वह विजेता होती है।

उड़ा के जगदीश पटेल की जोड़ी प्रथम रही-

इस प्रतियोगिता में प्रथम इनाम ₹7000 रुपए जगदीश पटेल उड़ा और गिरधारी पटेल पाडियादेव की बैलजोड़ी ने 8 सेकंड 15 पॉइंट में आकर जीता, दूसरा ईनाम 5000 अखलेश पटेल सालाबेडी की बैलजोड़ी ने 8 सेकंड 20 पॉइंट में पहुंच कर जीता, तीसरा इनाम 4000 विजय व्यास सतवास की बैल जोड़ी ने 8 सेकंड 33 पॉइंट में पहुंचकर जीता, चौथा इनाम 3000 शशिकांत बाबल
टेमलाबाड़ी की बैलजोड़ी ने 8 सेकंड 39 पॉइंट में पहुंचकर जीता, पांचवां इनाम 2000 रुपए राघव पटेल बनाडा की बैल जोड़ी ने 8 सेकंड 46 पॉइंट में पहुंचकर जीता, छठवा ईनाम ₹1000 लकी पटेल उड़ा की बैल जोड़ी ने 8 सेकंड 49 पॉइंट में पहुंचकर जीता, सातवां इनाम ₹500 अरुण जानी रूंदलाय की बैल जोड़ी ने 8 सेकंड 49 पॉइंट में पहुंचकर जीता। ग्रामवासी उड़ा और दौड़ ग्रुप हरदा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 70 बैलजोड़ी ने हिस्सा लिया।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights