
हरदा। मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखे की आवाज वाले बुलेटो पर लगाम लगाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष मुहिम चलाई गई है। इसके तहत यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग कर बुलेटो को थाने लाया गया। जहां मैकेनिक द्वारा बुलेटो के साइलेंसर परीक्षण कराकर साइलेंसर मॉडिफाई पाए गए वाहनों के साइलेंसर बदलवाकर मानक साइलेंसर लगवाते हुए चालान किए। इस दौरान यातायात पुलिस ने 10 बुलेटो के साइलेंसर मॉडिफाई पाने पर 10 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया। इसी तरह पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट एवं चौपहिया वाहन बिना सीट बेल्ट लगाकर चलाने वाले चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत यातायात थाना द्वारा 110 चालान कर 42 हजार रू. समन शुल्क वसूल किया गया ।