राजकमल धार्मिक, हरदा।
प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग उप सचिव
प्रमोद सिंह ने प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम देखते हुए स्कूलों का समय परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किया है। राज्य शासन द्वारा 20 जनवरी 2024 तक शालाओं का समय परिवर्तन करने के निर्देश दिए हैं।
इसके तहत ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं वे प्रातः 10.00 बजे से संचालित होंगे। वहीं दो पारियों में लगने वाले शासकीय एवं अशासकीय स्कूल भी प्रातः 10 बजे से संचालित किए जाएं।
ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रातः 10.30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे। कक्षा 6 से 12 वी तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।