
नर्मदापुरम/ गुरूवार को नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने नर्मदा के पावन तट सेठानीघाट पहुंचकर नर्मदा की महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों नर्मदा जयंती की शुभकामना दीं।

श्री यादव के आगमन पर नगरवासियों ने हेलीपेड से सर्किट हाउस तक ढोल ढमाकों के साथ स्वागत किया। नगर के प्रमुख चौराहों पर सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरवासियों को शुभकामना दी। इस दौरान नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा प्रेमशंकर वर्मा, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर पालिका के पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।