June 10, 2026 |

#मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान : आज से लगेंगे शिविर, मिलेगा योजनाओं का लाभ

26 जनवरी तक शहरों और गांवों में होगा आयोजन

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत 16 दिसंबर से आगामी 26 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिये ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सम्पर्क दल घर-घर जाकर अपने क्षेत्र के परिवारों से सम्पर्क कर रहे हैं और उनसे आवेदन प्राप्त कर रहे हैं।

इन प्राप्त हुए आवेदनों में योजना की पात्रता अनुसार हितग्राही चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि जिले के 220 ग्राम पंचायतों तथा शहरी क्षेत्र के कुल 80 वार्डों में शिविर आयोजित हों रहे हैं। ये शिविर प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित किये जाएंगे।
शहरीय क्षेत्र में शिविर-
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 5, 6 व 7 के लिये नार्मदीय धर्मशाला में पहला शिविर 16 दिसम्बर को तथा वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 व 12 के लिये नगर पालिका कार्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में शिविर 18 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।

इसी प्रकार टिमरनी शहर के वार्ड क्रमांक 1 व 2 के लिये वार्ड क्रमांक 1 के आंगनवाड़ी केन्द्र भवन में शिविर 18 दिसम्बर को तथा वार्ड क्रमांक 3 के लिये वार्ड क्रमांक 3 के आंगनवाड़ी केन्द्र भवन में शिविर 20 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।

खिरकिया शहर के वार्ड क्रमांक 7 व 8 के लिये वार्ड क्र. 8 के आंगनवाड़ी भवन में पहला शिविर 16 दिसम्बर को तथा वार्ड क्रमांक 6 व 10 के लिये प्रगति स्कूल ग्राउण्ड में पहला शिविर 17 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।

सिराली शहर के वार्ड क्रमांक 5, 6 व 8 के लिये वार्ड क्र. 6 स्थित गुर्जर छात्रावास में पहला शिविर 16 दिसम्बर को तथा वार्ड क्रमांक 7, 9 व 10 के लिये पुराना परिषद भवन में पहला शिविर 19 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र में शिविर आयोजन-
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि विकासखण्ड हरदा के ग्राम अबगांवकला में 18 दिसम्बर को तथा डगावानीमा में 19 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम बघवाड़ में 18 दिसम्बर को तथा बाजनिया में 19 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम चारूवा में 19 दिसम्बर को तथा डेडगांवमाल में 20 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.