June 11, 2026 |

बेबुनियाद आरोप न लगाएं, टूटती पार्टी संभालें कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भाजपा नेता प्रकाश चंद्र वशिष्ठ गुरू ने किया पलटवार

Hriday Bhoomi 24

हरदा। कांग्रेस छोड़कर आपनी टीम के साथ भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता प्रकाश चंद्र वशिष्ठ गुरू पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल द्वारा अनेक आरोप लगाए गए हैं। इस पर पलटवार करते हुए वशिष्ठ ने कहा कि आरोप लगाने के स्थान पर ओम पटेल बताएं चुनाव के दौरान उन्होंने ऐसी गतिविधियों पर क्या कार्रवाई की। यदि तब ऐसा करते तो नतीजा भी मिल जाता।वे अब चुनाव जीतने के बाद आरोप लगा रहे।
पहले ओम पटेल अपनी पार्टी संभालें। बता दें कि हमारे साथ जो लोग भाजपा में आए हैं वे किसी नाम या गरिमा के मोहताज नहीं है। रजनीश अग्रवाल के आने से कांग्रेस का बाजार सूना हो गया है। इखलाख चौहान का मुस्लिम समाज में महती स्थान है, यहां कांग्रेसियों को पानीलेवा नहीं बचा। वहीं सुरेश छोटू पटेल के आने से विश्नोई समाज में कांग्रेस की पकड़ खत्म हो गई है। बेहतर हो कि ओम पटेल पहले अपना दल संभालें। जहां तक भाजपा की बात है तो यह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा।

मिथ्या आरोप लगा रहे 

प्रकाश गुरू के साथ जिन 40 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली वे सभी पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काबिज थे।  जयप्रकाश त्रिपाठी लालू ने बताया कि चुनाव के समय से लेकर भाजपा में शामिल होने तक हम पर ऐसे कोई आरोप नहीं थे। और न ही जिला अध्यक्ष ने हम पर कोई कार्रवाई की थी। अब वे मिथ्या आरोप लगाकर खंबा नोचने वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.