June 10, 2026 |

मशीन से रेत निकाल रही ठेकेदार कंपनी

मजदूरों के हाथ से छिना रोजगार

Hriday Bhoomi 24

नर्मदापुरम। वर्षों से रेत ठेके लेने वाली कंपनियों द्वारा तवा नदी क्षेत्र में लगभग 8 हजार मजदूरों को काम दिया जा रहा है। मगर माखन नगर बाबई में रेत कंपनी सिल्वर मिस्ट मजदूरों की दुश्मन बन गई है। यहां कंपनी द्वारा जावली रेत खदान में 6 से 7 पोकलेन मशीनों से डंपर भरे जा रहे हैं। इस कारण मजदूर के हाथ से काम छिनने पर मजदूरों उनके समक्ष आजीविका का संकट मंडराता गया है। इससे मजदूरों में आक्रोश है।

जिला प्रशासन के प्रश्रय में चल रही कंपनी सिल्वर मिस्ट का कहना है की रेत खदान हम हमारे हिसाब से चलाएंगे। मजदूरों ने बताया कि जिले में 400 से अधिक लड़के गुंडा प्रवृत्ति के हैं जो ओमकार गार्डन में रह हैं। जब ये मजदूर संबंधित ठेकेदार से बात करने गए तो उन्होंने हथियार दिखा कर डरा दिया।

बताया जाता है कि इनमें कई जिलाबदर हैं तो कई पर अनेक आपराधिक प्रकरण हैं। इन्हें भिंड-मुरैना, चंबल, पंजाब से लाया गया है। शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर सत्यापन आधार कार्ड लेकर थाने के रिकॉर्ड भी जानकारी लेनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई घटना घटित ना हो।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.