June 11, 2026 |

हरदा-टिमरनी के रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में कंट्रोल रूम बनाया

सूचनाओं का आदान-प्रदान करने बने कंट्रोल रूम

Hriday Bhoomi 24

हरदा। विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए हरदा एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। हरदा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम हरदा आशीष खरे ने बताया कि हरदा विधानसभा क्षेत्र का रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय एसडीम हरदा कार्यालय में बनाया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07577- 292135 है।

टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम टिमरनी महेश बडोले ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय एसडीएम कार्यालय टिमरनी में बनाया गया है । जिसका दूरभाष क्रमांक 07573-299201 है। विधानसभा निर्वाचन से संबंधित कोई भी सूचना इन दूरभाष क्रमांकों पर दी जा सकती है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.