April 22, 2026 |

#देश-विदेश : अमेरिका में सांसद सुब्रह्मण्यम ने गीता के साथ शपथ ली

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाहकार मंडल में रहे सदस्य

Hriday Bhoomi 24

(साभार)

हृदयभूमि स्पेशल।

अमेरिका के व्हाइट-हाउस में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाहकार मंडल सदस्य सुहाष सुब्रह्मण्यम ने हाल ही में सांसद चुने जाने बाद गीता के साथ शपथ लेकर सनातन आस्थाओं का सम्मान किया है। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री सुब्रमण्यम सनातन धर्म में गहन विश्वास रखते हैं।

जब उन्होंने भगवत गीता की शपथ लेकर सदस्यता ग्रहण की तो वे मीडिया में चर्चा का विषय बन गए। इसके पूर्व अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में चुनी गई हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड ने पहली बार वर्ष 2013 में भगवत गीता की शपथ ली थी। अब इस परंपरा को सुहास सुब्रह्मण्यम ने आगे बढ़ाया है।

ओबामा के सलाहकार रहे –

अमेरिकी जनप्रतिनिधि सभा में शपथग्रहण के दौरान उनके साथ अन्य भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने पद की शपथ ग्रहण करने के बाद भगवत गीता का श्लोक भी पढ़ा। इस मौके पर श्री  सुब्रमण्यम की मां डलेस ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

सुहाष सुब्रमण्यम का बयान –

सुहाष सुब्रमण्यम ने कहा कि मैं आभारी हूं कि ‘अब हमारे पास मेज पर एक सीट है और मैं अपने रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों सहयोगियों तक हिंदू आस्था के सुंदर आशीर्वाद को फैलाने में भूमिका निभा सकता हूं। हमने मिलकर शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।’ उन्होंने कहा कि ‘ऐसा करने से हम अपने देश की आने वाली सबसे कठिन चुनौतियों से निपटने के लिए बेहतर ढंग से तैयार रखेंगे।’

अमेरिका में भारतीय मूल सांसदों संख्या बढ़ी-

सुहाष सुब्रमण्यम आस्था से हिंदू हैं। वे देशभर में भारतीय अमेरिकियों के बीच लोकप्रिय हैं। यह ज्ञातव्य रहे कि अमेरिकी संसद में इस बार  भारतीय अमेरिकी सांसदों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights