April 25, 2026 |

पति से गुजारा भत्ता मांगने पर कोर्ट ने परिवार को एक किया

लोक अदालत से खुशी-खुशी साथ लौटे दंपति

Hriday Bhoomi 24

हरदा। पति से भरण-पोषण मांगने आई महिला और पति को समझाइश देकर कुटुंब न्यायालय ने बिगड़ते परिवार को एक करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार कुटुंब न्यायालय के एमजेसी प्रकरण क्रमांक 116/23 अंतर्गत  धारा 125 दप्रसं में श्रीमती दुर्गाबाई ने अपने पति से आपसी मनमुटाव होने के कारण अलग अलग निवास करना बताकर पति से भरण पोषण राशि  हेतु न्यायालय में प्रकरण पेश किया था। इसमें  न्यायालय द्वारा समझाईश दिए जाने पर पति एवं पत्नि के  बीच आपसी मतभेद समाप्त हुए। अनावेदक द्वारा आवेदक पत्नि को अपने साथ घर ले गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दोनों को उपहारस्वरूप एक पौधा दिया गया।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights