
हरदा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय नेहरू स्टेडियम मेंं समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 7 अप्रैल 2025 को प्रातः 9.30 बजे से समर केम्प का शुरू होगा।
एसोसिएशन के मानसेवी सचिव हेमंत गोस्वामी ने बताया कि इस केम्प में भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम की कोच कृतिका चारवे, राहुल विश्नोई कोच जोधपुर राजस्थान और रणजी खिलाडी अमरजीत सिंह द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान एमपीसीए के ओ लेवल के कोच भी प्रशिक्षण देंगे।
विशेष टर्फ बनेगी –
उन्होंने बताया कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिले में पहली बार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण हेतु दो टर्फ विकेट भी तैयार की गई है जिसका शुभारम्भ भी किया जाएगा। क्रिकेट में जिले से अच्छी प्रतिभाओ को निखारने के लिए समर केम्प में एक कोटा पिच, दो टर्फ विकेट, बालिग़ मशीन, केचिंग मशीन भी रहेगी। साथ ही केम्प के दौरान खिलाड़ियों का स्वास्थ प्रशिक्षण भी किया जााएगा।
