June 11, 2026 |

जीत का मंसूबा पाले डॉ. दोगने की भाजपा को चुनौती

अभी कांग्रेस पार्टी में ही उनके विरुद्ध उठ रहे स्वर

Hriday Bhoomi 24

हरदा। प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में हरदा सीट पर प्रदेश के कृषिमंत्री एवं भाजपा के प्रत्याशी कमल पटेल को चुनौती देने मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. रामकिशोर दोगने कड़ी टक्कर देने के मूड में है। मगर अभी यह पार्टी स्वयं आपसी कलह से उबर नहीं पाई है।

हालांकि एक बार श्री पटेल को हरा चुके डाॅ. दोगने इस बार भी ऐसा ही करिश्मा करने का मंसूबा पाले हैं। जबकि अभी फार्म जमा करने के बारे में उन्होंने कोई तिथि नहीं बताई गई। जब मीडिया ने उनसे नामांकन फार्म भरने की तिथि जानना चाहा तो उन्होंने टाल दिया। पार्टी की पहली सूची में उनका नाम सामने के बाद पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पंवार ने बगावती तेवर अपनाते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। शायद यही वजह है कि वे अभी फूंक-फूंक कर हर कदम रखने के मूड में है। 

अलबत्ता मीडिया से उन्होंने यह जरूर कहा कि उनका चुनावी अभियान मुख्य रूप से विकास में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रचार फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि बीते 20-25 वर्षों में भाजपा सरकार ने हरदा में युवाओं को रोजगार के लिए क्या दिया है। यहां विकास के नाम पर जो भी हुआ है वह भ्रष्टाचार ही हुआ है। चुनाव में आगे क्या स्थिति बनती है यह तो समय के गर्भ में है मगर अभी तो उन्हें पहली जंग पार्टी में ही लड़ना तय है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.