
श्रीराम कुमरे संपादक रातामाटी।
टिमरनी विकास खंड के वनांचल के ग्रामों में नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा। यहां जो चल रहीं हैं उनसे भी पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर अब तक किसी जन-प्रतिनिधि और अधिकारी ने कोई सुध नहीं ली है।
जानकारी के अनुसार वनांचल की ग्राम केली में नल-जल की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। फारेस्ट गार्ड चरण पर्ते ने बताया कि पानी न मिलने से लोग परेशान है। वनग्राम वासियों ने बताया कि यहां से 40-50 किलो मीटर दूर के गांवों में वे कई बार आ चुके हैं। जबकि यह इलाका अभिजीत शाह का गढ़ है।
