मध्यप्रदेश में ई-आफिस सिस्टम लागू, आनलाईन होगा कामकाज
7.0 का नया सिस्टम लागू, फाइल लोड करने में नहीं होगी समस्या

हृदयभूमि,भोपाल।
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी लाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। इसके बाद अब वल्लभ भवन भोपाल के मंत्रालय में ई-ऑफ़िस सिस्टम से सभी काम होंगे। अब सभी मंत्रालयों की फाईल ऑनलाइन चलेगी।
आदेश जारी हुए-
प्रदेश के सरकारी विभागों को एक बार फिर शत-प्रतिशत ई-ऑफिस में बदलने मंत्रालय में सक्रियता बढ़ गई है। इस बार मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इसे 1 जनवरी 2025 से प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
अब नहीं चलेंगे बहाने –
उधर एनआईसी ने भी अपने सभी विभागों को यह जानकारी दे दी है कि ई-ऑफिस के लिए नया वर्जन 7.0 लॉन्च किया जा चुका है। इसलिए अफसर यह बहाना नहीं बना सकेंगे कि सिस्टम पर फाइलें और नस्तियां अपलोड होने में घंटों लगते है। ये नया वर्जन पुराने वर्जन से तेज है।
बस यहां मैन्यूवल-
मंत्रालय में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होगी, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए मैन्युअल फाइलें चलेंगी।