June 10, 2026 |

ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 2 मार्च को

कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ अनुसूचित जाति कल्याण विभाग संभागीय उपायुक्त मुख्यालय पर संचालित ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 वीं प्रवेश के लिये परीक्षा अब 2 मार्च रविवार को आयोजित की जाएगी।

जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. कविता आर्य ने बताया कि जिले में ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शासकीय अम्बेडकर हायर सेकेण्ड्री स्कूल हरदा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। जिला संयोजक डॉ. आर्य ने बताया कि पूर्व में यह परीक्षा 18 फरवरी को आयोजित की जानी थी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.