February 8, 2026 |

दिल्ली में तैराकी सेंटर में गैंगरेप, 2 बच्चियां दरिंदों का शिकार बनी

Hriday Bhoomi 24

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के नरेला स्थित स्वीमिंग पूल में तैराकी सीखने गई दो नाबालिग बच्चियों को बंधक बनाकर गैंगरेप करने की शर्मनाक वारदात सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को इस शर्मनाक घटना की जानकारी मिलने पर केस दर्ज कर गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसकी नौ वर्षीय बेटी नरेला के एक स्वीमिंग पूल में तैराकी की प्रैक्टिस करने के लिए जाती रहती है। 5 अगस्त को भी तैराकी सीखने गई थी। पीड़िता ने बताया कि वहां पर अनिल पहले से मौजूद था। अनिल उसे अपने साथ एक कमरे में ले गया, जहां पर 12 वर्षीय एक और बच्ची पहले से बंद थी। वह बच्ची भी तैराकी सीखने के लिए जाती थी। अनिल ने दोनों बच्चियों के साथ गैंगरेप किया। इस बीच उसका साथी मुनील भी वहां पर आ गया। उसने भी दोनों बच्चियों के साथ गैंगरेप किया।

पीड़िताओं को जान से मारने की धमकी दी थी

आरोपियों ने किसी को भी इस घटना के बारे में बताने पर दोनों बच्चियों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों द्वारा दी गई धमकी से दोनों पीड़ित बच्चियां बुरी तरह डर गईं, जिसके चलते उन्होंने अपने परिजनों को भी घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। महिला जब अपनी बेटी को स्वीमिंग की प्रैक्टिस करने के लिए कहती तो वह मना कर देती थी। दबाव देने पर बच्ची ने अपनी मां को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद महिला ने कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पॉक्सो सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज

पुलिस ने दोनों बच्चियों का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, धमकी देने, बंधक बनाने एवं पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसआई ज्योति की टीम ने 37 वर्षीय अनिल और 24 वर्षीय मुनील को गिरफ्तार कर लिया।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights