April 27, 2026 |

गुरू जीवन में ज्ञान का प्रकाश देते हैं : सीमा निराला

एकीकृत माध्यमिक शाला खेड़ीपुरा में मनी गुरु पूर्णिमा

Hriday Bhoomi 24


हरदा। स्थानीय शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में शासन के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह से मनाया गया। इस दौरान बुद्धि की देवी सरस्वती की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए स्कूल की शिक्षिका श्रीमती सीमा निराला ने कहा कि
मध्यप्रदेश शासन ने गुरु शिष्य परंपरा को पुनः स्थापित करने की अच्छी पहल की है। हमारे  भारतीय समाज में गुरू-शिष्य के साश्वत रिश्ते की पवित्रता के लिए गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। गुरू जीवन की हर समस्या का समाधान करना सिखाते हैं और जीवन में अच्छे बुरे का ज्ञान देते हैं। गुरू अपने ज्ञान के प्रकाश से शिष्यों को समृद्ध करने के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करते हैं। गुरु ज्ञान गौरव और गंतव्य का भान कराने के साथ ही हमारी जीवन यात्रा का मार्गदर्शन करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राथमिक शाला उड़ा के सहायक शिक्षक शैलेंद्र बांके उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुलाब उईके, रेखा सोनी, सुशील गुर्जर, अंजना पारे, रागिनी मिश्रा, सरला बांके, सविता शर्मा, दीपाली गोखले, किरण राठौड़, निर्मला मालवीय सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights