May 27, 2026 |

बुधनी में कांग्रेस का प्रचार करने पहुंची हरदा की टीम

हरदा नपा नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने किया प्रचार

Hriday Bhoomi 24

हरदा। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने पहुंची हरदा की कांग्रेस टीम ने सघन प्रचार कर पार्टी प्रत्याशी राजकुमार पटेल के पक्ष में समां बांधा। इस दौरान कांग्रेस के ओम पटेल, हरदा नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने ग्राम गोपालपुर, बजगांव, पिपलिया, बरखेड़ी, उमानतल और डोमा में समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस अवसर पर टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पार्टी प्रत्याशी राजकुमार पटेल की विकासशील सोच व क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को साझा किया। उनका लक्ष्य क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है, जो हर नागरिक के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाएगा।

नेता प्रतिपक्ष श्री रोचलानी ने कहा, कि श्री पटेल क्षेत्र के समग्र विकास और सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और जनता को ठोस लाभ पहुंचेगा।” उन्होंने ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की।

ग्रामीण क्षेत्रों में हुए इस जनसंपर्क अभियान में लोगों ने जोश और समर्थन के साथ कांग्रेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई, और विकास की दिशा में कांग्रेस के संकल्प को सराहा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.