#मध्यप्रदेश : महाराष्ट्र की भाजपा महाविजय में हिंदुत्व गौ माता बड़ी भूमिका : गीते
मध्यप्रदेश में उठेगा गौ संरक्षण का मुद्दा

हृदयभूमि, हरदा।
जिला गौ एवं गौशाला उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष अनिल गीते ने महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव परिणामों से साफ है कि यहां हिंदुत्व और गौ माता संरक्षण का काॅर्ड चला है। वहां गौ-माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग प्रमुख रही है। अब हमारे मध्यप्रदेश में भी यह मांग जोर पकड़ने लगी है। गौ एवं गौशाला उत्थान संघ के जिलाध्यक्ष श्री गीते ने प्रदेश सरकार के समक्ष यह मांग रखी है कि मध्यप्रदेश में भी गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही हमारे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के साथ हम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंटकर यहां भी यह गौ-संरक्षण संबंधी कानून बनाने की मांग करेंगे। गौ माता हिंदू धर्म में पूजनीय है। इसमें 36 करोड़ देवी देवताओं का वास है। 1008 स्वामी अवि मुक्तेश्वरानद जी द्वारा इस बारे में राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र में ध्वज स्थापना की है। यह चुनाव इसी का परिणाम है। अब केंद्र एवं राज्य सरकार को चाहिए कि प्रदेश में तुरंत गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान किया जाए।