भारतीय मजदूर संघ नर्मदापुरम संभाग के विभाग प्रमुख बने जितेन्द्र सोनी
जिलाध्यक्ष पद पर रह हरदा में मजदूरों को न्याय दिलाया
हरदा। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी को नर्मदापुरम संभाग का विभाग प्रमुख मनोनीत किया गया है । भारतीय मजदूर संघ के 17 एवं 18 फरवरी 2024 को महाकाल की नगरी उज्जैन में सम्पन्न हुये दो दिवसीय 23वां त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह एवं महामंत्री रविंद्र हिमते, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई एवं नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना राजोरिया ,प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर की अनुशंसा पर जितेंद्र सोनी को नर्मदापुरम विभाग का भारतीय मजदूर संघ का विभाग प्रमुख का नवीन दायित्व दिया गया।
जितेन्द्र सोनी को संभागीय विभाग प्रमुख बनने पर मित्रगण देवेन्द्र दुआ, प्रकाश टांक, ललित पटेल, राजीव जैन, अनिल राजपूत, मुकेश निकुंम, सचिन सिंघई, संजय भायरे, अरविंद हर्णे, दयाराम भाटी, ओमप्रकाश गुर्जर, अतुल मालवीय, कपिल घाटे, मनोज बेनिवाल, राजा सारन, कैलाश विश्वकर्मा, कमलेश मेठवानी आदि ने बधाई देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। ध्यान रहे श्री सोनी ने लंबे समय से भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष पद पर रह कर जिले के मजदूरों की आवाज उठाकर उन्हें न्याय दिलाया है।