April 21, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 5 अगस्त का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

🗓️ आज का पंचांग
मंगलवार, ०५ अगस्त २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:११
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:५२
🔸 चंद्रोदय: 🌝 २३:५५
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १२:३० (०६ अगस्त को)
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: ⛈️ वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: श्रावण
🔸 पक्ष: शुक्ल पक्ष
🔸 तिथि: एकादशी
🔸 नक्षत्र: मूल
🔸 योग: सुकर्मा
🔸 करण: गर

🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: १२:०२ से १२:५२ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:३० से १५:२४ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:४२ से १९:०२ तक

⚠️ राहुकाल: १५:०० से १६:३० तक
⚠️ यमगंड काल: ०९:०० से १०:३० तक

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक:- आज किसी विवादित मामले का हल निकल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में भी अनुशासन बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। समय का सही उपयोग करने से आपको फायदा होगा।
नकारात्मक:- संबंधों में कड़वाहट न आने दें, वरना इसका असर आपकी मानसिक शांति पर पड़ेगा। बाहरी गतिविधियों में समय बर्बाद करने से आपके निजी काम अधूरे रह सकते हैं। पैसों को लेकर थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं।
करियर:- कारोबार में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनके हल भी मिलते जाएंगे। महिलाओं से जुड़े व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई खास अधिकार मिल सकता है, जो भविष्य में तरक्की के लिए फायदेमंद होगा।
लव:- पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच अहंकार आने से रिश्ते खराब हो सकते हैं।
स्वास्थ्य:- आपकी दिनचर्या और रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेंगे। आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:- आज कोई अच्छी खबर मिलने से आप बहुत खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका दिन अच्छा बीतेगा। युवाओं को अपने किसी काम में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। मन की शांति के लिए आप किसी शांत या धार्मिक जगह पर जाने का सोच सकते हैं।
नकारात्मक:- पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आपकी एक छोटी-सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें। खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है।
करियर:- कारोबार सामान्य रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। साझेदारी वाले व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज भी काम से फुर्सत नहीं मिलेगी।
लव:- किसी भी दुविधा में जीवनसाथी और परिवार के लोगों से सलाह जरूर लें। आपको सही राय मिलेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य:- तनाव और थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय ध्यान में बिताएं, इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक:- किसी अनुभवी या बड़े अधिकारी से आपके संबंध और मजबूत होंगे। भाई-बहनों से भी मुलाकात का समय है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। जमीन-जायदाद की खरीदारी की संभावना मजबूत होगी।
नकारात्मक:- कभी-कभी आपको महसूस होगा कि सब कुछ होते हुए भी खालीपन है। गलत कामों से दूर रहें, वरना आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर आप अपना विकास चाहते हैं तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है।
करियर:- कारोबार में बदलाव की जो योजनाएं बनी हैं, उन पर पूरा ध्यान दें। यह बदलाव आपके लिए नई सफलताएं लाएगा। नौकरीपेशा लोगों का आज किसी बड़े अधिकारी से उलझना नुकसानदायक हो सकता है।
लव:- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे और मिलकर घर की समस्याओं को सुलझा पाएंगे।
स्वास्थ्य:- मौसम को लेकर लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक:- परिवार की पुरानी बातों को दूर करने की कोशिश करें, इससे रिश्तों में मिठास आएगी। आय के नए साधन भी मिलेंगे। आपके विरोधी कामयाब नहीं होंगे। युवाओं को विभागीय परीक्षा या किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नकारात्मक:- बेकार की गतिविधियों में व्यस्त रहने से आपके जरूरी कामों में रुकावट आएगी। परिवार पर ध्यान न देने से घर के लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
करियर:- आप कारोबार में कोई बड़ा निवेश करने का सोच रहे हैं, तो तुरंत उस पर काम करें, यह फायदेमंद रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार सही नतीजे भी मिलेंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से नौकरी मिलने की संभावना है।
लव:- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। लेकिन किसी बच्चे की नकारात्मक बात को लेकर घर में तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य:- बदलते मौसम की वजह से पेट खराब हो सकता है। खाने-पीने का बहुत ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक:- अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने के लिए आप रचनात्मक कामों में रुचि लेंगे। आप अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा और कई तरह की जानकारी भी हासिल होगी।
नकारात्मक:- बहुत ज्यादा व्यस्त रहने की वजह से आपके खुद के काम रुक सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के झगड़े से खुद को दूर रखें। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने और उनकी समस्याओं को सुलझाने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
करियर:- इस समय कारोबार से जुड़ी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना जरूरी है। आय सामान्य ही रहेगी। ऑफिस में माहौल अच्छा नहीं रहेगा।
लव:- दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य:- इस समय किसी तरह का इन्फेक्शन या सूजन जैसी परेशानी हो सकती है। किसी भी समस्या को हल्के में न लें और तुरंत इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक:- सरकारी कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। साथ ही कहीं से मदद भी मिलेगी। आज कोई शुभ समाचार मिलने से आप खुद में विश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
नकारात्मक:- बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। अपने सामान की देखभाल खुद करें। चोरी होने या खोने की संभावना है। कोई सफलता मिलने पर तुरंत उस पर काम करें। ज्यादा सोचने से समय हाथ से निकल सकता है।
करियर:- कारोबार में रुकी हुई पेमेंट का कुछ हिस्सा आज मिल सकता है। इसके लिए कोशिश करते रहें। कर्मचारियों की मदद से कामकाज सही बना रहेगा। पार्टनरशिप से जुड़ी गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा।
लव:- दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका का एक-दूसरे के प्रति विश्वास और प्यार बढ़ेगा।
स्वास्थ्य:- गलत खान-पान और तनाव की वजह से पाचन क्रिया खराब हो सकती है। सही खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 1

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
💎🧘‍♀️🏹🐊🏺🐟
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तुला💎 (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक:- मीडिया या जान-पहचान के लोगों से आपको नई-नई जानकारी मिलेगी, जो फायदेमंद होगी। आप अपनी समझदारी से किसी भी परेशानी से बाहर निकल जाएंगे। कुछ समय योग और ध्यान के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक शांति बनी रहेगी।
नकारात्मक:- आज पैसों की दिक्कतें भी आएंगी। परिवार में तालमेल की कमी से थोड़ा नकारात्मक माहौल बन सकता है। जिसका असर सबकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा, इसलिए सही व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है।
करियर:- कारोबार बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं पर काम करने से पहले और जानकारी हासिल करें। कोई कारोबारी सौदा तय करते समय बहुत समझदारी और सूझबूझ की जरूरत है। दूर के लोगों से संपर्क स्थापित होगा।
लव:- जीवनसाथी की किसी समस्या को सुलझाने में अपनी मदद देना जरूरी है। इससे आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
स्वास्थ्य:- एलर्जी और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक🧘‍♀️ (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक:- कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। आप पूरी आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। अनुभवी लोगों की सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
नकारात्मक:- कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। किसी करीबी रिश्तेदार से छोटी-सी बात पर कहासुनी होने की संभावना है, जिससे रिश्ता भी खराब होगा। बच्चे अपनी पढ़ाई से जुड़ी किसी दिक्कत आने पर तनाव में रहेंगे।
करियर:- कारोबार से जुड़े सभी काम सही तरीके से चलते रहेंगे। स्टाफ से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समय पर उनका हल भी निकल जाएगा। बाहरी लोगों को अपने निजी कामों में दखलअंदाजी न करने दें। ऑफिस में अपना काम तय समय पर पूरा करें।
लव:- विपरीत लिंग के लोगों से व्यवहार करते समय अपनी सीमा में रहें, वरना इससे आपके शादीशुदा जीवन में झगड़ा हो सकता है।
स्वास्थ्य:- मौसम की वजह से गले में इन्फेक्शन और खांसी, जुकाम की समस्या रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। सही इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक:- आज का दिन अनुकूल है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपका जनसंपर्क बढ़ेगा। कोई मुश्किल राह आसान होने से संतुष्टि मिलेगी। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी कोई सफलता मिल सकती है।
नकारात्मक:- किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। लापरवाही की वजह से कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक सकते हैं। खर्चों में कंजूसी करना भी परिवार के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
करियर:- काम की जगह पर मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। लेकिन आंतरिक व्यवस्था और काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। वास्तु के नियमों का भी पालन करें। ऑफिस में फाइलें और दस्तावेज संभालने में लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है।
लव:- मुश्किल समय में परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा, जिससे आपका मनोबल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है।
स्वास्थ्य:- काम के दबाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है, जिसकी वजह से नींद न आने और बेचैनी की समस्या रहेगी। कुछ समय सकारात्मक गतिविधियों में भी जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सकारात्मक:- जमीन-जायदाद से जुड़ी खरीद-फरोख्त के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावहारिक सोच रखना आपको कोई फैसला लेने में मदद करेगा। घर में किसी खास दोस्त का आना होगा और परिवार के साथ कोई मजेदार यात्रा भी संभव है।
नकारात्मक:- कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्मविश्वास आपके बनते कामों में रुकावट डाल सकता है। बहुत ज्यादा अहंकार रखने के बजाय माहौल के अनुसार खुद को ढालना भी सीखना चाहिए। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान दें।
करियर:- कारोबारी क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में अगर कुछ सुधार चल रहा है, तो वास्तु संबंधी नियमों द्वारा सुधार लाना काम के माहौल को सकारात्मक बनाएगा। साझेदारी वाले व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। लेन-देन के मामलों में जल्दबाजी न करें।
लव:- पति-पत्नी के बीच थोड़ा तनाव रहेगा। आपको अपने स्वभाव में लचीलापन लाना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन मधुमेह के रोगी अपनी नियमित जांच जरूर करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक:- आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी, इसलिए उस पर अमल जरूर करें। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मिलने-जुलने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
नकारात्मक:- आपके अपने कुछ खास लोग ही आपके लिए गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना सही नहीं है। उच्च शिक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति और ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है, क्योंकि आलस और मौज-मस्ती की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
करियर:- कारोबार से जुड़ा कोई फैसला लेने में आपको थोड़ी दुविधा रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। साझेदारी के व्यापार में पार्टनर की योजनाएं और काम करने का तरीका कारोबार के लिए फायदेमंद साबित होगा। दफ्तर के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।
लव:- वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले लेगी।
स्वास्थ्य:- समस्याओं से घबराने के बजाय उनका हल ढूंढें, वरना इसका असर आपकी मानसिक स्थिति और काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक:- पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय खुद के लिए भी बिताएं। आप अपनी फिटनेस और योग्यता को निखारने में समय देंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा।
नकारात्मक:- बनते कामों में कुछ न कुछ रुकावटें आएंगी, हालांकि धीरे-धीरे स्थिति भी ठीक हो जाएगी। साथ ही मन में बिना वजह गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थीं, उस पर भी फिर से विचार जरूर करें।
करियर:- कारोबार में किसी नए काम से जुड़े बेहतरीन प्रस्ताव सामने आएंगे। सोचने-विचारने में ज्यादा समय न लगाकर तुरंत फैसला लें। नौकरीपेशा लोगों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से मान-सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है।
लव:- बच्चों और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताने से तनाव दूर होगा और मन खुश रहेगा।
स्वास्थ्य:- खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं बनी रहेंगी। लापरवाही न करें, क्योंकि वर्तमान मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव: मूंगा (लाल प्रवाल)
📿 मंत्र: “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः”
🛕 उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं, गरीब बच्चों को लाल वस्त्र दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
🔸 भौम ग्रह शांति पूजन एवं मंगल दोष निवारण यज्ञ
यह अनुष्ठान केवल योग्य पंडित द्वारा विधिपूर्वक नवग्रह मंडल सहित किया जाए।

🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव: हीरा या ओपल
📿 मंत्र: “ॐ शुक्राय नमः”
🛕 उपाय: सफेद मिठाई का दान करें, मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
🔸 शुक्र ग्रह शांति पूजा व महालक्ष्मी सहस्त्रनाम जाप
विशेषत: शुक्रवार को विधिवत रूप से यह पूजा किसी ज्योतिषाचार्य के निर्देशन में की जाए।

🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव: पन्ना (एमराल्ड)
📿 मंत्र: “ॐ बुधाय नमः”
🛕 उपाय: तुलसी के पौधे को जल दें और उसके पास दीपक जलाएं, विद्यार्थियों को पुस्तकें दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
🔸 बुध ग्रह शांति यज्ञ एवं सर्वबाधा निवारण हवन
यह पूजन पूर्ण विधि और वेद मंत्रों के साथ किसी विद्वान ब्राह्मण द्वारा किया जाए।

🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव: मोती (पर्ल)
📿 मंत्र: “ॐ सोमाय नमः”
🛕 उपाय: दूध, चावल और सफेद वस्त्र का दान करें, शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
🔸 चंद्र दोष निवारण अनुष्ठान एवं रुद्राभिषेक
श्रावण मास में शिवजी की विशेष कृपा हेतु यह अनुष्ठान अत्यंत प्रभावी होता है।

🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव: माणिक्य (Ruby)
📿 मंत्र: “ॐ घृणि सूर्याय नमः”
🛕 उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें, लाल मसूर दाल का दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
🔸 सूर्य अर्घ्य विशेष पूजन और आदित्य ह्रदय स्तोत्र पाठ
सप्त रविवार तक इस अनुष्ठान को संपन्न कराना अत्यंत फलदायी होता है।

🔹 कन्या👩‍ –
💎 रत्न सुझाव: पन्ना
📿 मंत्र: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”
🛕 उपाय: गौमाता की सेवा करें, गरीब कन्याओं को भोजन कराएं।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
🔸 शांति और समृद्धि हेतु विष्णु सहस्रनाम पाठ
यह अनुष्ठान केवल अनुभवी ब्राह्मण द्वारा समूहिक रूप से किया जाए।

🔹 तुला💎 –
💎 रत्न सुझाव: ओपल या हीरा
📿 मंत्र: “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः”
🛕 उपाय: चावल, मिश्री और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
🔸 दुर्गा सप्तशती पाठ और शुक्र दोष निवारण पूजा
नवरात्रि या शुक्रवार को विशेष रूप से योग्य आचार्य के निर्देशन में करें।

🔹 वृश्चिक🧘‍♀️ –
💎 रत्न सुझाव: लाल मूंगा
📿 मंत्र: “ॐ कें केतवे नमः”
🛕 उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं, मसूर दाल का दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
🔸 महामृत्युंजय जाप व मंगल-केतु शांति अनुष्ठान
किसी तांत्रिक योग्य ब्राह्मण से त्राटक युक्त अनुष्ठान कराएं।

🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव: पुखराज (Yellow Sapphire)
📿 मंत्र: “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”
🛕 उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें, पीले वस्त्र पहनें और हल्दी दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
🔸 गुरु ग्रह शांति पूजा व विष्णु यज्ञ
विशेषत: गुरुवार को अनुभवी आचार्य से पूजन कराएं।

🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव: नीलम (Blue Sapphire)
📿 मंत्र: “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय: काले तिल, काली उड़द का दान करें, पीपल वृक्ष की परिक्रमा करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
🔸 शनि शांति यज्ञ एवं दशरथ कृत शनिश्चर स्तोत्र पाठ
शनिवार को नवग्रह मंडप में विशेष विधि से सम्पन्न कराएं।

🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव: नीला पुखराज या नीलम
📿 मंत्र: “ॐ नमः शिवाय”
🛕 उपाय: जरूरतमंदों को कंबल दान करें, शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
🔸 शिव पंचाक्षरी मंत्र जाप और नवग्रह शांति यज्ञ
श्रावण मास में सोमवारी व्रत सहित यह अनुष्ठान करवाएं।

🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव: पुखराज
📿 मंत्र: “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”
🛕 उपाय: पीले फल का दान करें, गाय को चने की दाल खिलाएं।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
🔸 गुरु चालीसा पाठ, शांतिपाठ यज्ञ एवं पीतांबर धारण पूजन श्रावण गुरुवार को किसी विद्वान ब्राह्मण से विधिवत संपन्न कराएं।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पंडितजी से संपर्क करके उस राशि के लिए विशेष मुहूर्त, शुद्ध सामग्री, और सटीक विधि-विधान सुनिश्चित करें। ये उपाय एवं अनुष्ठान केवल अनुभव एवं सिद्धाचार्य द्वारा ही प्रभावी रूप से कराये जाने योग्य हैं।

🙏 ॐ भैरवाय नमः 🕉

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹1. वाणी शुद्धि और वाक् सिद्धि के लिए प्रातःकाल नित्यकर्म के बाद मां सरस्वती के समक्ष दीपक जलाकर “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे वाणी में मधुरता आती है और विद्या में प्रगति होती है।

🔹 2. ऋण मुक्ति हेतु उपाय
शुक्ल पक्ष के बुधवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर में हरे रंग की मिठाई चढ़ाएं और “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आर्थिक संकट और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

🔹 3. गृह क्लेश निवारण उपाय शाम के समय घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में देसी घी का दीपक जलाएं और “शांति पाठ” करें। इसके साथ घर में कपूर जलाकर उसकी सुगंध पूरे घर में फैलाएं। यह गृह क्लेश और नकारात्मक ऊर्जा को शांत करता है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है। यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।

-अन्यथा, सामान्य रूप से 
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे जी द्वारा 🕉️

🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष–हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।

📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा

🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो!
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights