#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 11 अगस्त का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

🗓️ आज का पंचांग
सोमवार, ११ अगस्त २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:५१
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:५९
🔸 चंद्रोदय: 🌝 २०:२८
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ०७:३५
🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायन
🔸 ऋतु: ⛈️ वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: भाद्रपद
🔸 पक्ष: कृष्ण पक्ष
🔸 तिथि: द्वितीया १०:३२ तक तत्पश्चात तृतीया
🔸 नक्षत्र: शतभिषा १२:५० तक तत्पश्चात पूर्वाभाद्रपद
🔸 योग: अतिगंड २१:३४ तक तत्पश्चात सुकर्मा
🔸 करण: गारा १०:३२ तक तत्पश्चात वणिजा
🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 कर्क
🔸 चंद्र: 🌟 कुंभ
🔸 मंगल: 🌟 सिंह
🔸 बुध: 🌟 कर्क
🔸 गुरु: 🌟 मिथुन
🔸 शुक्र: 🌟 मिथुन
🔸 शनि: 🌟 मीन
🔸 राहु: 🌟 कुंभ
🔸 केतु: 🌟 सिंह
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:५९ से १२:५२ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:३० से १५:२६ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:४५ से १९:०९ तक
⚠️ राहुकाल: ०७:३० से ०९:०८ तक
⚠️ यमगंड काल: १०:४७ से १२:२६ तक
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक:- आज आपके लिए महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग भी आपको मिलेगा, जो आपके भाग्य के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। उनकी देखभाल करना आपका कर्तव्य है। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
नकारात्मक: – सुनी-सुनाई बातों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें, उन पर काम करने से पहले सही जानकारी जरूर लें। अपनी कार्यशैली और योजनाओं को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। जल्दबाजी के चक्कर में आप कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक होगा।
करियर:- व्यापार में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय बाहर का काम और यात्रा करना टालना ही सही रहेगा। आपको सरकारी कामों से बहुत अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। साथ ही, किसी खास व्यक्ति से भी आपको सहयोग मिलेगा।
लव:- परिवार के लोगों के साथ सही तालमेल बनाए रखें। शादी से बाहर के संबंध आपके पारिवारिक जीवन में दिक्कतें ला सकते हैं, इसलिए उनसे दूर रहें।
स्वास्थ्य:- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याओं से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान को सही रखें और नियमित जाँच जरूर करवाएँ।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक: –
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:- आज का दिन सुखद रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी तरह की दुविधा और बेचैनी से आपको राहत मिलेगी। आप फिर से अपनी ऊर्जा इकट्ठा करके अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। समय का सम्मान करें, तो समय भी आपके लिए अच्छी परिस्थितियाँ बनाएगा।
नकारात्मक: – आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि बहुत ज्यादा सोचने-विचारने से कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए योजनाएँ बनाने के साथ-साथ उन्हें लागू भी करते जाएँ। ज्यादा आत्मविश्वास आपके कामों में रुकावट भी डाल सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
करियर:- आपको व्यापार से जुड़े बहुत अच्छे अनुबंध मिलेंगे, लेकिन जल्दी कामयाबी के चक्कर में आपका ध्यान गलत कामों की तरफ जा सकता है। सावधान रहें। संपर्क और मार्केटिंग से जुड़े कामों में फायदा होने की संभावना है, लेकिन किसी भी तरह का उधार न करें।
लव:- परिवार के लोगों के बीच आपसी संबंधों में मिठास बनी रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। शादी से बाहर के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य:- तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति से खुद का बचाव करें और हमेशा सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक: – 3
मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सकारात्मक:- प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। संतान के करियर से जुड़ी किसी समस्या को लेकर आपको दोस्तों से अच्छी सलाह और मदद मिलेगी, जिससे आपका तनाव भी दूर होगा।
नकारात्मक: – अपनी कार्यशैली और योजनाओं को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। बच्चों की गतिविधियों और पढ़ाई से जुड़ी तैयारियों के बारे में भी जानकारी लेते रहें।
करियर:- व्यापार में कोई भी फैसला लेते समय सावधानी बरतें। गुस्से और भावनाओं में लिया गया फैसला नुकसानदायक हो सकता है। काम के विस्तार से जुड़ी योजनाएँ पूरी होंगी। नौकरी में अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव:- शादीशुदा संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकते हैं। प्रेम संबंध आपके लिए परेशानी और बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए बहुत ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य:- कभी-कभी काम के बोझ की वजह से तनाव रहेगा। योग और मेडिटेशन का सहारा लें, इससे आपको शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक: – 9
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक:- किसी सामाजिक गलत गतिविधि के खिलाफ आवाज उठाना आपके लिए एक मिसाल बनेगा। समाज में आप सम्मानित महसूस करेंगे और इसकी वजह से आप अपने कामों को अच्छे तरीके से कर पाएंगे। रुका हुआ पैसा भी आपको टुकड़ों में मिल जाएगा।
नकारात्मक: – घर के बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। पिता और बेटे के बीच कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। घर का कोई बिजली का सामान खराब होने से बड़ा खर्च सामने आएगा। युवाओं को मौज-मस्ती में पड़कर अपने करियर और पढ़ाई के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।
करियर:- व्यापार में किसी खास मुद्दे पर फैसला लेने में दुविधा रहेगी। इसलिए कोई भी काम करने से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। नौकरी करने वाले लोगों के लिए ऑफ़िस का माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव:- घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। शादी के लायक लोगों की रिश्ते से जुड़ी बात में कोई रुकावट आ सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान से बातचीत करें।
स्वास्थ्य:- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखना जरूरी है। व्यायाम, प्राणायाम जैसी चीजों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें।
भाग्यशाली रंग:- नीला
भाग्यशाली अंक: – 1
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक:- किसी धार्मिक व्यक्ति के साथ रहने से आपकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। हर परिस्थिति का सामना करने की उनमें हिम्मत और साहस रहेगा।
नकारात्मक: – कोई भी खरीद-फरोख्त करते समय पक्का बिल लेना जरूरी है, क्योंकि भविष्य में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। विद्यार्थी और युवाओं को बेकार की घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ समय बर्बाद करने की बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। बच्चों की समस्याओं को भी सुलझाएं।
करियर:- व्यापारिक कार्यप्रणाली में अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी, साथ ही आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे। ऑफ़िस की फाइलें और कागजी काम समय रहते पूरा कर लें, वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऑफ़िस के काम तय समय पर पूरा कर लें।
लव:- शादीशुदा संबंधों में मिठास रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य:- ज्यादा मेहनत और भाग-दौड़ की वजह से थकान और बदन दर्द की समस्या रहेगी। भरपूर आराम लें और कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में भी बिताएं।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक: – 2
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक:- इस समय की गई मेहनत का नतीजा आपको बहुत जल्द मिलने वाला है। आज किसी काम में अचानक फायदा होने की स्थिति बन रही है। अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करें। अपनी क्षमता और योग्यता को पहचानें और तरक्की करें।
नकारात्मक: – इस समय भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, लेकिन अनुभवी लोगों के बीच बचाव से समस्या का हल भी जल्दी ही हो जाएगा। संतान की संगत पर जरूर नजर रखें। समय रहते कठोर फैसला लेना बहुत जरूरी है।
करियर:- आपको व्यापार से जुड़ी कई अच्छी जानकारियाँ मिलेंगी और व्यापारिक संपर्क भी मजबूत होंगे। आज का दिन पेमेंट जमा करने और मार्केटिंग से जुड़े कामों के लिए बहुत अच्छा है। पैसों की स्थिति में भी सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यापार में कुछ नुकसान हो सकता है।
लव:- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन आपका उनकी देखभाल करना और घर के कामों में सहयोग करना आपके संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा।
स्वास्थ्य:- अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस समय चिंता और तनाव की वजह से सिर दर्द रहेगा।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक: – 2
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक:- व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर-परिवार को भी पूरा समय देंगे। साथ ही, कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी प्रॉपर्टी आदि में डील करने के लिए यह एक अच्छा समय है।
नकारात्मक: – बच्चों की गतिविधियों और संगत पर नजर रखना जरूरी है। अपनी चीजों की देखभाल खुद करें, दूसरों पर निर्भर रहना सही नहीं है। बेकार की बातों में समय बर्बाद न करके, कुछ समय अपने व्यक्तिगत कामों को बेहतर बनाने में लगाएँ।
करियर:- व्यापारिक कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने से अच्छे नतीजे सामने आएँगे, लेकिन शेयर और सट्टे से जुड़े लोग सावधानी से काम करें। किसी कर्मचारी की चिकनी-चुपड़ी बातों पर भरोसा न करें, वरना नुकसान हो सकता है।
लव:- परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल भरपूर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में बदनामी का डर है, इसलिए इन गतिविधियों से दूर ही रहें।
स्वास्थ्य:- आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेंगे। आप अपने अंदर अच्छी ऊर्जा महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: – 5
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक:- आज आपके ऊपर कुछ खास जिम्मेदारियाँ आएँगी और आप उन्हें अच्छी तरह से पूरा भी करेंगे। आप पूरी लगन से अपने कामों के प्रति समर्पित रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने से सुकून और राहत मिलेगी।
नकारात्मक: – पैतृक संपत्ति से जुड़ी किसी बात पर भाइयों से बहस होने की संभावना है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से परिस्थितियाँ संभाल लेंगे। आलस और सुस्ती जैसी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
करियर:- काम की जगह पर अच्छी व्यवस्था रहेगी और आपका प्रभाव बना रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाना जरूरी है। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस से जुड़े किसी बदलाव की सूचना मिल सकती है।
लव:- घर के सदस्यों के बीच तालमेल होने से सुख-शांति का माहौल रहेगा। आप प्रेम और रोमांस जैसी गतिविधियों की तरफ मजबूती से आकर्षित होंगे।
स्वास्थ्य:- ज्यादा भाग-दौड़ की वजह से थकान और सिर दर्द रहेगा। थोड़ा समय प्रकृति के पास बिताने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग:- सफेद
भाग्यशाली अंक: – 1
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक:- अगर कहीं निवेश करने की योजना है, तो उसे तुरंत पूरा करें, निश्चित ही आपको फायदा होगा। परिवार के लोगों की खुशी आपकी प्राथमिकता पर रहेगी और सुख-सुविधाओं व शॉपिंग में समय बीतेगा। इस पर आपका खर्चा भी होगा।
नकारात्मक: – समय के हिसाब से अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएँ। अपने जिद्दी और अहंकारी स्वभाव पर काबू रखें। कुछ लोग आपका बुरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन वे सफल नहीं हो पाएँगे। इसलिए दूसरों की चिंता किए बिना अपने कामों में लगे रहें।
करियर:- अगर आपने कोई नया काम शुरू किया है, तो अभी बहुत ज्यादा धैर्य और मेहनत की जरूरत है। मीडिया, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि से जुड़े व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ या अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।
लव:- शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा और घर-परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा।
स्वास्थ्य:- मौजूदा वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। प्रदूषण और भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग:- पीला
भाग्यशाली अंक:
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सकारात्मक:- आपके स्वभाव में भावुकता और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखना आपका खास गुण है। यही गुण आपके लिए सम्मान का कारण बनेगा। आज आप पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर दिल खोलकर खर्च करेंगे। धार्मिक जगहों पर भी आपका सेवा से जुड़ा कोई योगदान रहेगा।
नकारात्मक: – ज्यादातर समय घर से बाहर की गतिविधियों में बीतेगा, लेकिन बेकार के कामों में समय लगाना सही नहीं है। सिर्फ योजनाएँ बनाने में समय बर्बाद न करें, उन्हें लागू करना भी बहुत जरूरी है। पैसों से जुड़े कामों में सावधानी रखें।
करियर:- काम की जगह पर आप हर तरीका अपनाकर अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। मजदूरों से किसी तरह की दिक्कत पैदा हो सकती है, लेकिन गुस्से के बजाय शांति से समस्याओं को सुलझाएं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप अपने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेंगे।
लव:- शादीशुदा जीवन में मतभेद जैसी स्थिति पैदा न होने दें। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य में सुधार आएगा, बस अपने खान-पान और दिनचर्या को संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग:- आसमानी
भाग्यशाली अंक: – 2
कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक:- आज का समय आपके लिए हर तरह से फायदेमंद है। घर के रखरखाव या मरम्मत से जुड़ी योजनाएँ बनेंगी। मेहमानों का आना-जाना रहेगा और समय हंसी-खुशी से बीतेगा। आपका आदर्शवादी और समझदार व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और अधिक बेहतर बनाएगा।
नकारात्मक: – पारिवारिक मामलों में धैर्य और सहनशीलता बनाए रखना बहुत जरूरी है। गुस्से और आवेश में आने की वजह से परिस्थितियाँ और ज्यादा बिगड़ सकती हैं। पैतृक संपत्ति के किसी काम में रुकावट आने से तनाव रहेगा।
करियर:- व्यापार में गति लाने के लिए ज्यादा विज्ञापन करने की जरूरत है। साथ ही, अपने व्यापारिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। अगर कहीं पेमेंट रुकी हुई है, तो आज उसके मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोग अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट्स वगैरह बहुत संभालकर रखें।
लव:- घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य:- इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्या रह सकती है। महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग:- आसमानी
भाग्यशाली अंक: – 6
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक:- आज दिन भर काम के बोझ की वजह से आप व्यस्त रहेंगे। इसलिए आराम और मौज-मस्ती पर ध्यान न देकर काम पर अपना ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि जल्दी ही इसके आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई फायदेमंद और नजदीकी यात्रा भी संभव है।
नकारात्मक: – राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखें। इस समय मानहानि होने जैसी स्थिति बन रही है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कोई खास चीज खोने की आशंका है।
करियर:- व्यापारिक गतिविधियाँ सही तरीके से चलती रहेंगी। काम की जगह पर आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए पूरी मेहनत से कोशिश करने की जरूरत है। पार्टनरशिप वाले व्यापार में सहयोगियों के बीच आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा।
लव:- अपने उत्तेजित स्वभाव और गुस्से पर नियंत्रण रखें। इससे घर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कामों में जीवनसाथी की सलाह जरूर लें।
स्वास्थ्य:- तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक: – 8
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (लाल प्रवाल), तांबे की अंगूठी में मंगलवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” (108 बार)
🛕 उपाय – हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं, मंगलवार का व्रत रखें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – मंगल दोष निवारण पूजा: यह पूजा किसी अनुभवी पंडित से हनुमान मंदिर या मंगल ग्रह शांति यज्ञ द्वारा करवाई जानी चाहिए।
—
🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल (शुक्र ग्रह के लिए), शुक्रवार को चांदी की अंगूठी में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – लक्ष्मी माता को सफेद फूल चढ़ाएँ और शुक्रवार को खीर का भोग लगाएँ।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शुक्र शांति यज्ञ: विशेष रूप से प्रेम जीवन और वैवाहिक सुख हेतु पंडित से कराएं।
🔹 मिथुन👫 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (एमराल्ड), बुधवार को कांसे में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः”
🛕 उपाय – गौ माता को हरी घास खिलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह शांति पूजा: व्यापारिक नुकसान व वाणी दोष निवारण हेतु पंडित द्वारा करवाएं।
🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती (पर्ल), सोमवार को चांदी की अंगूठी में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ चंद्राय नमः”
🛕 उपाय – शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। चावल का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – चंद्र शांति यज्ञ: मानसिक अशांति व पारिवारिक तनाव दूर करने हेतु योग्य ब्राह्मण से कराएं।
🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य (Ruby), रविवार को सोने की अंगूठी में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ सूर्याय नमः”
🛕 उपाय – जल में लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – सूर्य ग्रह शांति पूजा: सरकारी बाधाएँ, मान-सम्मान हेतु पंडित द्वारा करवाई जाए।
🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (एमराल्ड), बुधवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे”
🛕 उपाय – दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। हरी मूंग का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – दुर्गा सप्तशती पारायण व नवार्ण यज्ञ: किसी योग्य आचार्य से करवाएं।
🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – ओपल या डायमंड, शुक्रवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – गरीब कन्या को वस्त्र और सौंदर्य सामग्री दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शुक्र अनुकूलता हेतु विष्णु सहस्त्रनाम पाठ व लक्ष्मी पूजन पंडित द्वारा करवाएं।
🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (लाल प्रवाल), मंगलवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ मंगलाय नमः”
🛕 उपाय – भैरव बाबा को नारियल चढ़ाएं, कुत्ते को रोटी खिलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – भैरव अष्टमी पूजा या मंगल ग्रह शांति यज्ञ योग्य पंडित द्वारा करवाना श्रेष्ठ।
🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (Yellow Sapphire), गुरुवार को सोने में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”
🛕 उपाय – केले के पेड़ की पूजा करें, पीले वस्त्र दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बृहस्पति ग्रह शांति यज्ञ एवं गुरुवार व्रत कथा योग्य आचार्य द्वारा संपन्न कराएं।
🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीला पुखराज या नीलम (Saturn Gem), शनिवार को लोहे में धारण करें (सावधानी से)।
📿 मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय – शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं, काली चीजों का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि दोष निवारण पूजा व शनि यज्ञ किसी अनुभवी कर्मकांडी ब्राह्मण से कराएं।
🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम या गोमेद (राहु), शनिवार को धारण करें (सावधानी से)।
📿 मंत्र – “ॐ रां राहवे नमः”
🛕 उपाय – काल भैरव या नागदेवता की पूजा करें, शनिवार को दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – राहु शांति पूजा या काल सर्प दोष निवारण यज्ञ योग्य ब्राह्मण से कराएं।
🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज या मूंगा, बृहस्पतिवार/मंगलवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ नमः शिवाय”
🛕 उपाय – शिवलिंग पर जल अर्पित करें, जल में दूध मिलाकर अर्घ्य दें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप (11000 अथवा 125000 बार) योग्य विद्वान से करवाएं।
पंडितजी से संपर्क करके उस राशि के लिए विशेष मुहूर्त, शुद्ध सामग्री, और सटीक विधि-विधान सुनिश्चित करें। ये उपाय एवं अनुष्ठान केवल अनुभव एवं सिद्धाचार्य द्वारा ही प्रभावी रूप से कराये जाने योग्य हैं।
🙏 ॐ भैरवाय नमः 🕉
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. शिवमयी दिन की शुरुआत
प्रातः स्नान कर शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें तथा “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 21 बार जाप करें। यह दिन भर के तनाव को शांत करता है और भीतर से स्थिरता देता है।
🔹 2. नेत्र दोष और मनोबल सुधार हेतु उपाय
किसी वृद्ध व्यक्ति को एक सफेद वस्त्र, मिश्री व इत्र भेंट करें। यह चंद्र और शुक्र दोषों को शांत करता है और आत्मबल बढ़ाता है।
🔹 3. गृह क्लेश निवारण उपाय
संध्या समय घर के मुख्य द्वार पर गौघृत (गाय के घी) का दीपक जलाएं और “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” का जाप करें। यह सुख-शांति को आमंत्रित करता है और नकारात्मकता दूर करता है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।
यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
अन्यथा, सामान्य रूप से –
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे जी द्वारा 🕉️
🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष – हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।
📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
