#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 6 अगस्त का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

—
🗓️ आज का पंचांग
बुधवार, ०६ अगस्त २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:४६
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:०८
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १७:११
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ०२:२२ (०७ अगस्त)
🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायन
🔸 ऋतु: ⛈️ वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: श्रावण
🔸 पक्ष: शुक्ल पक्ष
🔸 तिथि: त्रयोदशी
🔸 नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
🔸 योग: विष्कुम्भ
🔸 करण: बालव, कौलव
—
🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 कर्क
🔸 चंद्र: 🌟 धनु
🔸 मंगल: 🌟 सिंह
🔸 बुध: 🌟 कर्क
🔸 गुरु: 🌟 मिथुन
🔸 शुक्र: 🌟 मिथुन
🔸 शनि: 🌟 मीन
🔸 राहु: 🌟 कुम्भ
🔸 केतु: 🌟 सिंह
—
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: उपलब्ध नहीं
✅ विजय मुहूर्त: १४:४१ से १५:३४ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १९:०८ से १९:३० तक
⚠️ राहुकाल: १२:२७ से १४:०७ तक
⚠️ यमगंड काल: ०७:२६ से ०९:०६ तक
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक:- आप निजी और सामाजिक कामों में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई नई चीज खरीदी जा सकती है। किसी रिश्तेदार की परेशानी में मदद करना आपको खुशी देगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उसके अनुसार अच्छे नतीजे भी मिलेंगे।
नकारात्मक: – अपनी सफलता को दूसरों के सामने ज्यादा न बताएं, वरना कोई जलन की भावना से आपका नुकसान कर सकता है। अगर आप इस समय कोई लोन लेने का सोच रहे हैं, तो अभी उस पर और ज्यादा सोचना जरूरी है।
करियर:- कारोबार के कामों में सुधार आएगा। काम की जगह पर आपका प्रभाव बना रहेगा। पैसों की स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी में लक्ष्य हासिल करना आसान होगा, लेकिन सहकर्मियों के बीच तालमेल की कमी रह सकती है।
लव:- शादीशुदा रिश्तों में आपसी तालमेल और प्यार बना रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य:- थकान और ज्यादा मेहनत का असर सेहत पर पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक शांति के लिए कुछ समय सकारात्मक कामों में भी जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक: २
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:- आज आपके ऊपर कुछ और जिम्मेदारियां आ सकती हैं और आप उन्हें अच्छे से निभा भी लेंगे। आप अपने मनपसंद कामों में भी सही समय बिता पाएंगे। संतान की किसी परेशानी में उसकी मदद करना उसका मनोबल बढ़ाएगा।
नकारात्मक: – अपने ऊपर अपनी क्षमता से ज्यादा काम और जिम्मेदारियां न लें। आपकी सफलताओं की वजह से कुछ लोगों में आपके प्रति जलन की भावना पैदा हो सकती है। लेकिन सबको अनदेखा करें और अपने कामों पर ही ध्यान दें।
करियर:- कारोबार में स्टाफ को लेकर कोई मामला चल रहा है, तो आज वह हल हो जाएगा। कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ में आ सकता है, लेकिन अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें। सावधान भी रहें, क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें।
लव:- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा रह सकती है।
स्वास्थ्य:- किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं और वाहन सावधानी से चलाएं। चोट या दुर्घटना होने की संभावना बन रही है।
भाग्यशाली रंग:- पीला
भाग्यशाली अंक: ९
मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक:- आज कोई बड़ी उलझन दूर होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। अपनी योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। अच्छी और ज्ञान भरी किताबें पढ़ने से आपकी सोच में भी बदलाव आएगा।
नकारात्मक: – कुछ पुरानी नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी होने से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। इसलिए अपने विचारों पर ध्यान देते रहें। विद्यार्थी मौज-मस्ती के कारण अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
करियर:- नेटवर्किंग और मार्केटिंग के कामों में लगे लोगों के लिए बेहतरीन मौके बन रहे हैं। कारोबार से जुड़ा कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो आज उससे संबंधित खास सफलता मिलने की उम्मीद है। लेकिन इस समय कारोबार बढ़ाने की योजनाओं को अभी रोक दें।
लव:- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य:- योग, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। जोड़ों के दर्द और नसों में खिंचाव की वजह से कुछ परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग:- बादामी
भाग्यशाली अंक: ३
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक:- आप किसी मुश्किल काम को अपनी मेहनत से पूरा कर लेंगे, जिससे मन में बहुत शांति महसूस होगी। घर की साफ-सफाई से जुड़े काम होंगे। लेकिन वास्तु के नियमों का भी जरूर पालन करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
नकारात्मक: – इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अपनी योजनाओं को किसी के साथ भी शेयर न करें, वरना कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतें, एक छोटी-सी गलती से बहुत ज्यादा पैसों का नुकसान हो सकता है।
करियर:- कारोबार में आसपास के लोगों से मुकाबला रहेगा, लेकिन जीत आपकी पक्की है। कामकाज से जुड़े कामों में अच्छा बदलाव आएगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होने से राहत मिलेगी।
लव:- पति-पत्नी के बीच प्यार भरा रिश्ता रहेगा। प्रेम संबंधों को जल्दी ही शादी में बदलने के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य:- खान-पान में लापरवाही की वजह से पेट खराब हो सकता है। इस समय अपने वजन को भी काबू करने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग:- पीला
भाग्यशाली अंक: २
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक:- युवा वर्ग को अपने करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलने से राहत महसूस होगी। लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें। अपना विकास करने के लिए थोड़ा स्वार्थी बनना जरूरी है।
नकारात्मक: – समय का सही तरीके से इस्तेमाल करें। किसी करीबी रिश्तेदार की समस्या हल करने में आपके अपने काम अधूरे रह सकते हैं। युवा वर्ग बेकार के प्रेम संबंधों और मौज-मस्ती में पड़कर अपना समय और करियर के साथ समझौता न करें।
करियर:- कारोबार से जुड़े किसी कोर्ट केस का मामला चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का अच्छा समय है। गंभीरता से अपने इन महत्वपूर्ण कामों को अंजाम दें। नौकरीपेशा लोग अपने कामों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
लव:- परिवार में अच्छा और खुशहाल माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। समय रहते उनको सुलझा लें।
स्वास्थ्य:- सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। मौसम से अपना बचाव जरूर रखें।
भाग्यशाली रंग:- सफेद
भाग्यशाली अंक: ५
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक:- आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से किसी समस्या का हल निकालने में सफल रहेंगे। आपका पूरी तरह से अपने कामों के प्रति समर्पित होना आपको सफल करेगा। दोस्तों और परिवार के लोगों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा।
नकारात्मक: – गलत कामों में न उलझें, तो अच्छा रहेगा। घर के किसी सदस्य के शादीशुदा जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है। युवाओं को अपने करियर पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर:- पारिवारिक व्यस्तता की वजह से आप अपने काम की जगह पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन फिर भी फोन पर बातचीत द्वारा ज्यादातर काम सही तरीके से पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ किसी भी बहस में न पड़ें।
लव:- पारिवारिक माहौल सकारात्मक बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य:- कुछ समय व्यायाम और योगा में भी जरूर लगाएं। इससे आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग:- केसरिया
भाग्यशाली अंक: २
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक:- परिवार के किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को ज्यादा महत्व दिया जाएगा, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन खासतौर पर बहुत अच्छे नतीजे देने वाला है। वे हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत और साहस के साथ करेंगी और सफल भी रहेंगी।
नकारात्मक: – पैसों के लेन-देन से जुड़े मामलों में कोई गलतफहमी हो सकती है। स्वभाव में गुस्सा और आवेश जैसी स्थिति नुकसानदायक रहेगी। अगर अपने इस स्वभाव को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें तो आपके लिए बेहतरीन माहौल बन सकता है।
करियर:- कारोबार से संबंधित किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको परेशानी में डाल सकता है। अपनी कारोबार की योजनाएं और काम करने का तरीका किसी से भी शेयर न करें। वरना कोई दूसरा व्यक्ति आपकी मेहनत का फायदा ले सकता है। ऑफिस में माहौल व्यवस्थित बना रहेगा।
लव:- अपने व्यस्त समय में से कुछ समय परिवार और जीवनसाथी के साथ भी जरूर बिताएं। युवाओं के प्रेम संबंध और ज्यादा गंभीर और मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य:- थकान की वजह से अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। कुछ समय मनोरंजन और खुशी भरे कामों में भी बिताएं।
भाग्यशाली रंग:- बादामी
भाग्यशाली अंक: ५
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक:- आज आप अपनी काबिलियत के दम पर कुछ ऐसा काम करने वाले हैं जिससे आपको भी अपनी सफलता पर गर्व महसूस होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे और भरपूर मेहनत करेंगे।
नकारात्मक: – किसी से कोई वादा किया है तो उसे जितना हो सके, निभाने की भी कोशिश करें। दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। ज्यादा सोचने में समय लगाने से सफलताएं आपके हाथ से निकल सकती हैं।
करियर:- कारोबार में आपको अपनी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कारोबारी लोगों के साथ संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने की कोशिश करें। यह संबंध भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव बेहतर रहेगा।
लव:- काम की अधिकता की वजह से आप अपने परिवार और शादीशुदा जीवन पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन परिवार के लोग आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य:- सेहत ठीक रहेगी। गर्मी और प्रदूषण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: ९
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक:- दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। पिछले कुछ दिनों से जिस काम के लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे थे, आज उसके नतीजे उम्मीद से ज्यादा हो सकते हैं। लेकिन कोई भी काम करने से पहले पूरी योजना बनाने से ज्यादा अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नकारात्मक: – रिश्तों को संभालें और वर्तमान में ही रहें। वरना बीती हुई नकारात्मक बातें आपका आज भी खराब कर देंगी। किसी खास चीज के खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है। लापरवाही बिल्कुल न करें।
करियर:- काम करने के तरीके में कुछ बदलाव से जुड़ी योजनाएं बनेंगी और तरक्की के भी अच्छे मौके मिलेंगे। इस बेहतरीन समय का भरपूर फायदा लें। नौकरीपेशा लोग अपने काम को बहुत ज्यादा सावधानी से करें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव:- पारिवारिक संबंधों में मिठास और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य:- कब्ज, गैस, पेट फूलना जैसी दिक्कतों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान को सही रखना भी जरूरी है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना भी अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग:- नीला
भाग्यशाली अंक: ९
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सकारात्मक:- कहीं पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं, तो तुरंत उस पर काम शुरू कर दें। किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करने के लिए आज का समय बहुत अच्छा है। पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी चिंता और तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी।
नकारात्मक: – अपनी कमियों पर विचार करें और कोशिश करें कि दोबारा ऐसी गलती न हो, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई समस्या आने पर किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बातचीत जरूर करें, इससे आपको सही हल मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी ध्यान दें।
करियर:- ज्यादातर कारोबारी काम बिना रुकावट के पूरे होते जाएंगे और सफलता भी मिलेगी। लेकिन अपनी किसी भी जानकारी को दूसरों के साथ शेयर न करें, वरना कोई इसका फायदा उठा सकता है। सरकारी नौकरी में कुछ और काम का बोझ आ सकता है।
लव:- घर में अच्छा और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक नजरिया रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य:- उमस भरे मौसम की वजह से कुछ परेशानी रहेगी। सेहत से जुड़ी सुरक्षा खुद ही रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक: ९
कुंभ🌊 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक:- आज आपकी कोई पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी होने वाली है, जिससे आप अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अगर संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें, सफलता जरूर मिलेगी।
नकारात्मक: – कुछ लोगों के साथ मतभेद जैसी स्थिति रह सकती है। अच्छा होगा कि इन लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपनी एकाग्रता और काम करने की क्षमता को और ज्यादा मजबूत करें, क्योंकि इनके अभाव से कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक सकते हैं।
करियर:- कारोबार में पैसों से जुड़ी समस्याओं का हल होगा। इसलिए अपना ज्यादातर समय बाजार और पैसे इकट्ठा करने जैसे कामों में लगाएं। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही कुछ रुकावटें भी आएंगी।
लव:- परिवार के लोगों के बीच मिठास और अच्छे संबंध रहेंगे। बच्चों की तरफ से भी संतोषजनक स्थिति रहने से शांति रहेगी।
स्वास्थ्य:- माइग्रेन या सर्वाइकल जैसी परेशानी के कारण दिनचर्या खराब हो सकती है। संतुलित खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक: ६
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक:- दिन की शुरुआत किसी अच्छी घटना से होगी। सामाजिक या सोसाइटी से जुड़े कामों में समय बीतेगा। आपकी बातों को महत्व भी दिया जाएगा। युवा वर्ग अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को समझें और उन्हें सही दिशा में लगाएं। निश्चित ही आपकी तरक्की होगी।
नकारात्मक: – कोई भी फैसला लेने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार जरूर कर लें। बच्चों की गलतियों पर उन्हें डांटने-फटकारने से उनके अंदर हीन भावना आ सकती है। अच्छा होगा कि उनकी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।
करियर:- काम की जगह पर काम बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं में कुछ हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी। लेकिन समय रहते हल भी मिल जाएगा, इसलिए तनाव न लें। स्टाफ और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। सरकारी नौकरी में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दबाव बना रहेगा।
लव:- शादीशुदा संबंधों में मिठास रहेगी। प्रेम संबंधों को भी परिवार की मंजूरी मिलने से खुशी रहेगी।
स्वास्थ्य:- इस समय अपने खान-पान को लेकर खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। वर्तमान मौसम की वजह से सेहत से जुड़े हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: ७
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – लाल मूंगा या राजपति लाल को चमकाए हुए साफ ब्राँस के पात्र में रखें।
📿 मंत्र – “ॐ गं गणपतये नमः” १०८ बार जप करें।
🛕 उपाय – सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान दान करें (लाल कपड़े, सिंदूर आदि)।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गणेश अथर्वशीर्ष और गणेश शांति अनुष्ठान किसी अनुभवी पंडित के द्वारा संकল্প सहित करवाएं।
🔹 वृषभ🐂 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना या पीला पुखराज पोटली में पानी से नहलाकर पतिया करें।
📿 मंत्र – “ॐ ह्रीं श्रीं कुं भारिण्यै नमः” − लक्ष्मी नारायण ध्यान मंत्र।
🛕 उपाय – बहते पानी में खाली मटका प्रवाहित करें, मूंग की दाल जानवरों को खिलायें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – लक्ष्मी‑नारायण हवन‑पाठ किसी पंडित द्वारा संगत सामग्री सहित करवाएं।
🔹 **मिथुन💏 –**
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (हरा) साफ पानी में रखकर शुभ मुहूर्त में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ नमः शिवाय” या तुलसी में जल अर्पित करते हुए तुलसी मंत्र।
🛕 उपाय – तुलसी पौधे पर जल चढ़ाकर आरती करें, गरीबों को कपड़ा दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – तुलसी पूजन व शिव‑पार्वती संतुलित हवन‑पाठ अनुभवी पंडित द्वारा।
🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती या चांदनी हार धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ हिरण्यम्बरे ब्रह्मणे नमः” शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय।
🛕 उपाय – शिवलिंग पर जल चढ़ायें, तुलसी पत्ते भक्षण करें, चावल दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शिवलिंग जलाभिषेक व गणपति शांति हवन‑कर्म पंडित द्वारा करवाएं।
🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – गोमेद या पीला पुखराज पहनें।
📿 मंत्र – “ॐ श्रीं सरस्वत्यै नमः” या शिव चालीसा पठनीय।
🛕 उपाय – पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं, भोग स्वरूप गुड़ व दही लगाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – सरस्वती‑पूजन या माता पार्वती भोग‑आरती गाजे‑बाजे में पंडित के माध्यम से।
🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – सफेद चंदन युक्त गुलाबी सिंदूर।
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः” महामृत्युंजय मंत्र १०८ बार।
🛕 उपाय – युवतियों को शुभ फैब्रिक दान करें, गरीबों को वस्त्र दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – श्रीदेवी‑ लक्ष्मी‑शุकरपूजन पंडित द्वारा सुखद और सामंजस्यपूर्ण।
🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – गुलाबी क्वार्ट्ज या गुलाबी गोमेद।
📿 मंत्र – “ॐ नमः शिवाय” श्री गणेश और शिवलिंग के सामने।
🛕 उपाय – शिवलिंग पर दूर्वा अर्पित करें, गणेश चालीसा व शिव चालीसा पाठ करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गणेश‑शिव एकत्रित पूजा‑पाठ अनुभवी पंडित द्वारा सम्पन्न।
🔹 **वृश्चिक🦂 –**
💎 रत्न सुझाव – नागा पुखराज या लाल मूंगा।
📿 मंत्र – “ॐ हनुमते नमः” हनुमान चालीसा पाठ के साथ।
🛕 उपाय – हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं, भजन-कीर्तन करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – हनुमान शक्ति‑पूजन एवं शांति‑पाठ पंडित से कराएं।
🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – गोमेद या पीला पुखराज।
📿 मंत्र – “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” या सुंदरकांड का पाठ।
🛕 उपाय – गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं, सुंदरकांड का पाठ करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – विष्णु सहस्रनाम व सुंदरकांड मंत्र‑पाठ पंडित द्वारा करवायें।
🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – गोमेद या शुद्ध लाल चन्दन धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ सृं ब्रह्मणे नमः” सूर्य मंत्र जाप १०८ बार।
🛕 उपाय – शनि को काले तिल का तेल अर्पित करें, पंडित को गुरुवार को दीपदान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – सूर्य‑हनुमान शांति‑पूजन एवं तिल दान‑पाठ पंडित द्वारा करवाएं।
🔹 कुंभ🌊 –
💎 रत्न सुझाव – गोमेद या लौह अंगूठी।
📿 मंत्र – “ॐ गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु…” गुरु मंत्र जाप करें।
🛕 उपाय – गरीबों को कपड़े‑किताब दान करें, पीपल की पूजा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गुरु‑देव पूजा और पीपल पूजन‑पाठ अनुभवी पंडित द्वारा।
🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – मोती या नीला स्फटिक।
📿 मंत्र – “ॐ नमो नारायणाय” विष्णु सहस्रनाम पाठ करें।
🛕 उपाय – विष्णु सहस्रनाम जाप, गाय को भोजन खिलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – विष्णु सहस्रनाम एवं नारायण शांति‑पूजन पंडित द्वारा कराएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पंडितजी से संपर्क करके उस राशि के लिए विशेष मुहूर्त, शुद्ध सामग्री, और सटीक विधि-विधान सुनिश्चित करें। ये उपाय एवं अनुष्ठान केवल अनुभव एवं सिद्धाचार्य द्वारा ही प्रभावी रूप से कराये जाने योग्य हैं।
🙏 ॐ भैरवाय नमः 🕉
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग हेतु सुबह स्नान के बाद शांत चित्त होकर गायत्री मंत्र “ॐ भूर्भुवः स्वः…” का 11 बार जप करें। यह आपके चित्त को निर्मल करता है और मानसिक शक्ति बढ़ाता है।
🔹 2. शत्रु बाधा निवारण उपाय हेतु काले तिल और नारियल लेकर बहते जल में प्रवाहित करें। यह उपाय अदृश्य विरोधों और ईर्ष्या से रक्षा करता है।
🔹 3. पारिवारिक कलह से मुक्ति हेतु सांयकाल तुलसी के पौधे के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और “श्री विष्णवे नमः” का जप करें। इससे घर में शांति और सौहार्द बना रहता है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।
यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
अन्यथा, सामान्य रूप से –
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे जी द्वारा 🕉️
🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष – हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।
📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
