# जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 30 मई का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153
〰️〰️〰️〰️〰️

🗓️ आज का पंचांग
शुक्रवार, ३० मई २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:३८
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:०८
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ०५:३८
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १७:३५
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏖️ ग्रीष्म
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: ज्येष्ठ
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: तृतीया ➡️ चतुर्थी
🔸 नक्षत्र: भरणी
🔸 योग: सुकर्मा
🔸 करण: गर
〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 गोचर ग्रह 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 मेष
🔸 चंद्र: 🌟 मेष
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 मेष
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 कुंभ
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:५५ से १२:४६ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:२४ से १५:१९ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:५५ से १९:१९ तक
⚠️ राहुकाल: १०:३० से १२:०० तक
⚠️ यमगंड काल: १५:३० से १७:०० तक
〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पॉजिटिव: आज आप दिन भर अपनी पसंद के कामों में लगे रहेंगे। आपको जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा और देखभाल करने में खुशी मिलेगी। घर में किसी सदस्य का विवाह तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। खरीदारी की योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव: कभी-कभी आपकी जिद और गलतफहमी आपको परेशानी में डाल सकती है। समय के साथ खुद में बदलाव लाना जरूरी है। मन में कुछ अनहोनी का डर रहेगा, लेकिन यह केवल आपका भ्रम है, इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय: कारोबार में मेहनत के अनुसार आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अच्छे ऑर्डर मिलने की भी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर के ऑर्डर मिल सकते हैं, जिसमें तरक्की भी संभव है।
प्यार: पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। किसी धार्मिक या घूमने वाली जगह पर जाने की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य: खाने-पीने में सावधानी बरतें और कुछ समय योगा भी करें, क्योंकि गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 5
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पॉजिटिव: आज आप अपने नजदीकी रिश्तेदारों से मिलेंगे और खुशनुमा माहौल रहेगा। आप अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व पर बहुत ध्यान दे रहे हैं, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। विदेश जाने के पेपर वर्क में कोई समस्या आ रही है, तो आज उसका समाधान हो सकता है।
नेगेटिव: कोई भी वाद-विवाद या सरकारी मामला सुलझाते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही फैसला लें, ताकि आप किसी परेशानी से बच सकें। किसी इलेक्ट्रॉनिक चीज या गाड़ी के खराब होने से बड़ा खर्च आ सकता है, लेकिन उधार लेने की गलती न करें।
व्यवसाय: व्यापारिक गतिविधियों में तालमेल बैठाने में दिक्कत रहेगी। इन्हें ठीक से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझावों पर भी ध्यान दें। आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी और आप बेहतर तरीके से फैसला ले पाएंगे। ऑफिस में कुछ राजनीति हो सकती है, जिससे तनाव रहेगा।
प्यार: पारिवारिक व्यवस्था ठीक रखने के लिए आपसी तालमेल बनाए रखें। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न देना ही बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। खाने-पीने पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 7
मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पॉजिटिव: परिवार के साथ किसी शुभ काम की योजना बनेगी और घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज काम की अधिकता रहेगी, लेकिन इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। इसलिए पूरे मन से अपने काम करें।
नेगेटिव: किसी भी तरह के उधार या लेन-देन करते समय लापरवाह न रहें। संतान की किसी गलती पर डांटने की बजाय उनका मार्गदर्शन करें। यह समय बेकार के कामों की बजाय अपने निजी कामों को पूरा करने का है।
व्यवसाय: व्यवसाय में अच्छे नए काम मिलेंगे और लाभ के रास्ते भी खुलेंगे। दूर के लोगों के साथ भी फिर से संपर्क बनेंगे। किसी के साथ काम शुरू करने जा रहे हैं, तो उससे जुड़ी बातों पर विचार जरूर कर लें। नौकरी करने वालों का लक्ष्य पूरा होने से अधिकारी खुश रहेंगे।
प्यार: पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझें और अपने आप में गंभीरता लाएं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। महिलाओं से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 4
सिंह💮 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पॉजिटिव: किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। साथ ही आज अचानक ही कोई रुका हुआ प्रॉपर्टी से जुड़ा काम भी पूरा हो सकता है। बच्चों के साथ कुछ समय बिताना और उनका मार्गदर्शन करना उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा।
नेगेटिव: आज का दिन निजी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त रहेगा। विद्यार्थियों को अपने करियर से जुड़ी किसी परेशानी के लिए मार्गदर्शन की जरूरत है। यह मेहनत का समय है, लेकिन जल्द ही इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे।
व्यवसाय: व्यापारिक गतिविधियां बेहतर होंगी, लेकिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक नहीं है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली किसी को न बताएं, नहीं तो आपकी मेहनत का फायदा कोई और ले सकता है। सरकारी नौकरी में अधिकारियों से उलझना ठीक नहीं है।
प्यार: पति-पत्नी अपने संबंधों में मिठास बनाए रखें और आपसी समझ से घर का माहौल भी खुशनुमा बनाकर रखना उनका कर्तव्य है।
स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या और खाने-पीने के प्रति लापरवाही करना नुकसानदायक रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी दिक्कत को हल्के में न लें।
शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 9
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पॉजिटिव: अनुभवी और प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। आपसी बातचीत सबको उत्साह और ताजगी देगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बात करके कुछ समस्याओं का हल मिल सकता है। बच्चे अनुशासित और सभ्य व्यवहार रखेंगे।
नेगेटिव: कभी-कभी मनपसंद काम न होने से आप बेचैन हो जाते हैं और गुस्से की वजह से आपके बने काम बिगड़ भी जाते हैं। समय के साथ अपने स्वभाव में बदलाव और परिपक्वता आना जरूरी है। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें।
व्यवसाय: व्यापारिक कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में कोई बड़ी डील होने की संभावना है, लेकिन कागज अच्छी तरह जांच लें। नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के गैरकानूनी कामों से दूर रहें।
प्यार: आपका घर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगा। प्रेमी से मिलने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: थकान और तनाव हावी रहेंगे। उचित आराम लें, साथ ही योगा और ध्यान इसका अच्छा उपाय है।
शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 3
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पॉजिटिव: आज दिन का ज्यादातर समय घर-परिवार की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें खरीदने में ही बीत जाएगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्या हल करने में आपकी खास भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और निखार आएगा।
नेगेटिव: बिना वजह के खर्चों से बजट बिगड़ जाएगा। विद्यार्थियों को अपनी पसंद के किसी प्रोजेक्ट में सफलता न मिलने से उदासी रहेगी, लेकिन अपना मनोबल बनाए रखें और कोशिश करते रहें। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आपका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय: व्यापारिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। अभी कोई नया काम शुरू करने का सही समय नहीं है। इसलिए जैसा चल रहा है, अभी उसी पर ध्यान देना ठीक रहेगा। हालांकि, आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, इसलिए चिंता न करें। ऑफिस में किसी सहयोगी की वजह से दिक्कत आ सकती है।
प्यार: परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से सभी लोग खुश और आनंदित महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में भी मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य: सिर में भारीपन और बुखार जैसी समस्या रहेगी। अपनी क्षमता के अनुसार ही काम लें। दिनचर्या को अनुशासित रखना जरूरी है।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 1
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पॉजिटिव: आज का दिन व्यवस्थित और सुकून भरा रहेगा। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई दिक्कत चल रही है, तो आज वह समस्या हल हो सकती है और आप अपनी निजी गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
नेगेटिव: अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा दिखावा करना ठीक नहीं है। इससे आपके विरोधियों में जलन की भावना आ सकती है। साथ ही अपने निजी मामलों में किसी का दखल न होने दें। घर के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है।
व्यवसाय: कारोबार में किसी भी नई योजना को जल्दबाजी में शुरू न करें, क्योंकि सही जानकारी न होने से नुकसान भी हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में ज्यादा समय न दें, क्योंकि कोई लाभ नहीं होगा। ऑफिस के सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा।
प्यार: परिवार के साथ शॉपिंग, मनोरंजन आदि में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी, लेकिन लापरवाही न करें और सही इलाज लें, क्योंकि समस्या बढ़ भी सकती है।
शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 5
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पॉजिटिव: आज का दिन परिवार के साथ खुशी-खुशी बीतेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। अपनी कार्यकुशलता के दम पर आप वह कामयाबी हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने इच्छा की थी। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव: आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसकी वजह से कुछ मौके हाथ से निकल सकते हैं। साथ ही कुछ पुरानी नेगेटिव बातों की वजह से नजदीकी दोस्तों में कुछ दूरियां भी आएंगी। इसलिए अपने विचारों पर भी ध्यान देते रहें।
व्यवसाय: व्यवसाय में नए काम मिलेंगे, जो आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय बेहतर है। नौकरीपेशा लोगों का किसी लक्ष्य को पूरा करने से कंपनी को फायदा होगा। बड़े अधिकारियों द्वारा भी आपको उचित मदद मिल सकती है।
प्यार: पारिवारिक माहौल अच्छा और शांत रहेगा। लेकिन शादी के बाहर प्रेम संबंध बन सकते हैं, जिसके बुरे नतीजे भी सामने आएंगे।
स्वास्थ्य: ज्यादा मेहनत और परिश्रम की वजह से थकान और बदन दर्द जैसी स्थिति रहेगी। समय-समय पर आराम जरूर लें।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 3
मकर🐊 (भो,जा,जी, खी,खू,खे,खो,गा,गी)
पॉजिटिव: अपने किसी तय लक्ष्य पर काम करने का यह अच्छा समय है। संतान को भी कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी धार्मिक और आध्यात्मिक जगह पर समय बिताना आपके मनोबल को और बढ़ाएगा।
नेगेटिव: युवा वर्ग ध्यान रखें कि यह समय पॉजिटिव होकर अपने काम करने का है। बेकार की बातों और संगति में अपना समय बर्बाद न करें। एकाग्रता लाने के लिए ध्यान और योगा का भी सहारा लें। बजट को व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय: कारोबार में अपनी कार्यप्रणाली में कुछ नयापन लाने में स्टाफ का भी सहयोग मिलेगा। मीडिया से जुड़ी गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें, कोई खास फायदेमंद खबर मिल सकती है। लेकिन अभी कहीं भी ज्यादा पैसा लगाने की कोशिश न करें, क्योंकि कोई फायदा नहीं होगा।
प्यार: पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने से मिठास बनी रहेगी। विपरीत लिंग के लोगों के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य: कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर बिताएं। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5
कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पॉजिटिव: कुछ समय से आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे आपको समाज और परिवार में सराहना भी मिलेगी। दोस्तों से अच्छी बातचीत होगी और संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
नेगेटिव: यह समय ज्यादा मेहनत और कोशिशों का है। आलस और सुस्ती की वजह से आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अपनी इन नेगेटिव कमियों को दूर करें। युवा वर्ग दोस्तों के साथ ज्यादा चैटिंग और गपशप में समय बर्बाद न करें।
व्यवसाय: व्यापारिक स्थिति अभी जैसी है, वैसी ही रहेगी। फिर भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति का योगदान आपके लिए कुछ उपलब्धियां बना सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने कामों के प्रति बेहतर योगदान देंगे और बड़े अधिकारियों की सराहना भी मिलेगी।
प्यार: पति-पत्नी में आपसी समझ बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के लिए मिलने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य: व्यायाम और योगा जैसी गतिविधियों को नियमित रखें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है, लापरवाही न करें।
शुभ रंग: क्रीम, शुभ अंक: 4
मीन🐟 (दी,दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पॉजिटिव: संबंधों को संभालकर रखने से आपसी प्रेम और समझ बनी रहेगी। आपके खुद के लिए गए फैसले सही साबित होंगे। इसलिए अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। समाज या सामाजिक संबंधों में किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक होगा।
नेगेटिव: किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनने की आशंका है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। खर्चों पर भी काबू रखना जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ जाएगा। इस समय किसी भी यात्रा को टालना ही ठीक रहेगा।
व्यवसाय: व्यापारिक कार्यप्रणाली जैसी है, वैसी ही रहेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना ठीक रहेगा। नौकरी में स्थिरता आएगी और अधिकारियों का भी सहयोग बना रहेगा।
प्यार: दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में आपसी समझ रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य: माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या होने से दिनचर्या खराब हो जाएगी। व्यवस्थित दिनचर्या और अच्छा आहार लेने से समस्या हल हो जाएगी।
शुभ रंग: केसरिया, शुभ अंक: 6
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
🛕 उपाय – हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और मंगलवार व्रत रखें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल
📿 मंत्र – ॐ शुक्राय नमः
🛕 उपाय – मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें और दही-चावल का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ बुधाय नमः
🛕 उपाय – गौ माता को हरी घास खिलाएं और हरे वस्त्र धारण करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती
📿 मंत्र – ॐ सों सोमाय नमः
🛕 उपाय – चांदी का छोटा चंद्रमा धारण करें और जल में दूध मिलाकर अर्घ्य दें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक
📿 मंत्र – ॐ घृणि सूर्याय नमः
🛕 उपाय – तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें और गुड़ का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ बुधाय नमः
🛕 उपाय – बुधवार को हरे मूंग दाल का दान करें और गणेश जी की पूजा करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल
📿 मंत्र – ॐ शुं शुक्राय नमः
🛕 उपाय – दंपति को वस्त्र दान करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
🛕 उपाय – मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और मसूर की दाल दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ बृं बृहस्पतये नमः
🛕 उपाय – गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और पीले वस्त्र पहनें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – ॐ शं शनैश्चराय नमः
🛕 उपाय – शनिदेव को तेल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम या फिरमोज
📿 मंत्र – ॐ शं शनैश्चराय नमः
🛕 उपाय – काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और शनि मंदिर में दीपक जलाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ बृं बृहस्पतये नमः
🛕 उपाय – गरीब बच्चों को पीली मिठाई बांटें और केले का पौधा लगाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. आज शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र अर्पित करें, मनोकामना पूर्ण होगी।
🔹 2. दोपहर 12 बजे के बाद किसी निर्धन को चप्पल या गर्म वस्त्र दान करें।
🔹 3. पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें,
अन्यथा मंगल के लिए मूंगा (Coral) या शुक्र के लिए हीरा (Diamond) धारण करना शुभ रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो!
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
