April 21, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 3 जुलाई का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153


🗓️ आज का पंचांग
गुरुवार, ०३ जुलाई २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:३९
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:१३
🔸 चंद्रोदय: 🌝 २१:२३
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ०६:०८ (अगली सुबह)
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏖️ ग्रीष्म
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: आषाढ़
🔸 पक्ष: शुक्ल पक्ष
🔸 तिथि: अष्टमी (पूर्ण रात्रि)
🔸 नक्षत्र: रेवती
🔸 योग: शुभ
🔸 करण: वणिज

🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:५९ से १२:५० तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:२५ से १५:२० तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १९:०० से १९:२४ तक

⚠️ राहुकाल: १३:३० से १५:०० तक
⚠️ यमगंड काल: ०६:०० से ०७:३० तक

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पॉजिटिव- कुछ समय सोसाइटी या सामाजिक कामों के लिए भी निकालें। इससे आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा। किसी पारिवारिक मामले में भी आपका फैसला सबसे ऊपर रहेगा। पैसा आने के साथ-साथ खर्च भी होगा, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी।
नेगेटिव- दोपहर के बाद किसी वजह से आत्मविश्वास कम हो सकता है। लापरवाही की वजह से कोई मौका भी हाथ से निकल जाएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ बहस की स्थिति गंभीर रूप ले सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई भी मजबूत फैसला लेते समय उस पर गहराई से सोच-विचार करना बहुत जरूरी है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके हक में आने की संभावना है।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करने में मजेदार समय बीतेगा और एक-दूसरे के साथ समय बिताना आपसी रिश्तों को मधुर बनाएगा।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है। थोड़ी सी सावधानी आपको परेशानी से बचा सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पॉजिटिव- कुछ समय आत्म-चिंतन या आध्यात्मिक जगह पर बिताने से आप अपने अंदर अच्छी ऊर्जा और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। सामाजिक और पारिवारिक कामों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
नेगेटिव- कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों से दूर रहें। गुस्सा अपने स्वभाव पर न आने दें। इससे करीबी लोगों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। जमीन से जुड़े कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। हालातों से समझौता करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज अपनी उपस्थिति जरूर रखें, क्योंकि कर्मचारियों की तरफ से पूरा सहयोग न मिलने से दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय मार्केटिंग और ऑनलाइन कामों के जरिए आपके व्यवसाय में तेजी आएगी। ऑफिस का माहौल जैसा चल रहा है वैसा ही रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें, नहीं तो शादीशुदा जीवन में परेशानी आ सकती है।
स्वास्थ्य- आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि जैसी बीमारी है, तो लापरवाही न करें और सही जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पॉजिटिव- आज व्यस्त दिनचर्या रहेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी और चल रही समस्याओं का भी समाधान निकलेगा, जिससे आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे और अपने कामों को पूरा करने के लिए उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव- रुपए-पैसे से जुड़ी किसी भी तरह की उधारी न करें, वरना इससे आपकी खुद की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। संतान की कोई गलत बात पता चलने से मन थोड़ा दुखी रहेगा, लेकिन शांति से समाधान निकालें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी फैसले खुद ही लें। कर्मचारियों की लापरवाही का असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। इस समय काम करने के तरीके में बदलाव करने की भी जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों का ज्यादा काम का बोझ कम होगा।
लव- घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। युवा बेकार के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम और तनाव का असर ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है। अपनी नियमित जांच भी कराते रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पॉजिटिव- कर्क राशि के लोगों को अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा, साथ ही पारिवारिक और बाहरी कामों में अच्छे से तालमेल बनाकर चलने से दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर और समाज में आप अपनी किसी विशेष सफलता के कारण सम्मानित होंगे।
नेगेटिव- बच्चे का कोई गलत व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। घर के बड़े सदस्यों से सलाह करने से आपकी समस्या का समाधान मिल सकता है। ससुराल वालों के साथ रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका खास योगदान जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े किसी भी योजना में जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। किसी भी तरह का लेन-देन करते समय पक्के बिल का इस्तेमाल करें। ऑफिस में भी कुछ राजनीति वाला माहौल रहेगा, अच्छा होगा कि इन बातों से अपने आप को दूर रखें।
लव- घर का वातावरण सुखमय और प्यार भरा बना रहेगा। लव पार्टनर से प्यार का इजहार करने का यह अच्छा समय है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पॉजिटिव- रोज की दिनचर्या से हटकर कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें। सितारों की स्थिति अच्छी बनी हुई है, इसका सही इस्तेमाल करें। धैर्य और शांति बनाए रखने से आप अपने अंदर फिर से नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- दूसरों के कामों में दखल देने की बजाय अपने काम पर ही ध्यान दें। जरूरी कामों को लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें और समय पर पूरा कर लें। युवा आज समय का पूरा इस्तेमाल करेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक कागजों और फाइलों को ठीक से रखें, वरना कोई लक्ष्य आपकी आंखों से दूर हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े कामों को समय रहते पूरा करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी से जुड़े अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- घर के बड़े सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें, नहीं तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पॉजिटिव- आज कोई महत्वपूर्ण सफलता आपका इंतजार कर रही है, इसलिए आलस और लापरवाही छोड़कर अपने कामों पर ध्यान दें। खासकर महिलाओं के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में सफलता मिलने के योग हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि भावनाओं में आकर लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा भरोसा रखना ठीक नहीं है। कमाई के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी सफलताओं का दूसरों के सामने ज्यादा बखान न करें।
व्यवसाय- व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में आपका दबदबा रहेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी है। ऑफिस में किसी सीनियर ऑफिसर की मदद से आपकी तरक्की भी संभव है, इसलिए अपने कामों पर ध्यान दें।
लव- परिवार के लोगों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय बीतेगा। घर में खुशी और सुकून भरा माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- भीड़भाड़, प्रदूषण आदि में जाने से बचें। गले में इन्फेक्शन और खांसी, जुकाम की स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़ा लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज आपकी परेशानी हल हो सकती है। आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज-मस्ती में बीतेगा। घर के बदलाव से जुड़ी योजनाएं सच हो सकती हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि किसी पुश्तैनी संपत्ति या किसी और बात को लेकर भाइयों के साथ कुछ बहस होने की संभावना लग रही है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और समझदारी से हालात ठीक भी हो जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े सरकारी कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। किसी बड़े व्यक्ति या उच्च अधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है, जिसकी वजह से आपकी नौकरी में भी परेशानी आ सकती है, इसलिए धैर्य और शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है।
लव- पारिवारिक रिश्तों में किसी प्रकार की अनबन हो सकती है। घर के कामों में ज्यादा दखल देने से बचें।
स्वास्थ्य- भारी और तला हुआ खाना खाने की वजह से गैस और कब्ज की शिकायत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पॉजिटिव- आज कोई अच्छी खबर मिलने से खुश और उत्साहित महसूस करेंगे। व्यस्त रहने के बावजूद आप सामाजिक या आध्यात्मिक कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। पिछले कुछ समय से किसी करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहे झगड़े भी हल होंगे।
नेगेटिव- बहुत ज्यादा मेहनत के बावजूद बनते कामों में कुछ रुकावट आने से परेशानियां बढ़ेंगी। शांति और धैर्य से काम लें। किसी के साथ बहुत ज्यादा बहस में न पड़ें। गाड़ी के रखरखाव से जुड़ा कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय की जगह पर अपनी उपस्थिति जरूरी रखें और सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। आपको अपनी योग्यता के अनुसार अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। कमीशन आदि से जुड़े व्यवसाय में सावधानी से काम करें। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी।
लव- परिवार के लोगों के आपसी तालमेल से घर में प्यार भरा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में परिवार की सहमति से शादी से जुड़ी योजनाएं बनेंगी।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें और योगा व प्राणायाम भी करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पॉजिटिव- आज सितारों की स्थिति पूरी तरह से आपके साथ है। अध्यात्म और पढ़ाई से जुड़े कामों में मन लगेगा और मानसिक शांति भी महसूस करेंगे। सामाजिक और राजनीतिक कामों में भी आपका योगदान रहेगा। अपना दबदबा बढ़ाने का यह अच्छा समय है।
नेगेटिव- यह समय बहुत ही धैर्य और शांति से बिताने का है, दिखावे की आदत नुकसान ही देगी। किसी भी नकारात्मक स्थिति में अपना गुस्सा न करें, शांति से हालातों का सामना करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव में न रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय के काम आसानी से चलते रहेंगे, लेकिन काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाएं। आर्थिक मामलों में अभी और ज्यादा सोचने-विचारने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। ऑफिशियल कार्य समय पर पूरे करें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा, लेकिन एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर घर की व्यवस्था को खराब भी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन आपकी देखरेख से जल्दी ही स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

मकर🐊 (भो,जा,जी,खी,खू,खा,खो,गा,गी)
पॉजिटिव- कुछ खास लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और कई खास विषयों पर बातचीत होगी। कोई विशेष काम आसानी से बनने से मन में सुकून रहेगा। सामाजिक या सोसाइटी से जुड़े कामों में भी आपका खास योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाए रखें। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें खराब होने से सुधार के कामों में पैसा खर्च होगा, लेकिन घर में खराब चीजें नहीं रखनी चाहिए।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में कुछ मजबूत और जरूरी फैसले लेंगे जिससे रुके हुए काम जल्दी निपट जाएंगे, जिसका फल आपको भविष्य में मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों से बड़े अधिकारी उनके काम से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे।
लव- शादीशुदा जीवन में प्यार रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में भी खुशनुमा समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- जोखिम भरे कामों से दूर रहें और गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ⚱️ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पॉजिटिव- आज दिनचर्या व्यवस्थित बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ कोई मजेदार या धार्मिक कार्यक्रम भी बनेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ मसला हल करने के लिए अच्छा समय है।
नेगेटिव- कुछ न कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी, अच्छा होगा कि अपने जरूरी कामों की सही योजना बना लें। किसी की गलत सलाह पर चलना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।
व्यवसाय- कारोबार को बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं को शुरू करने का विचार बनेगा, लेकिन किसी भी तरह का खतरा न लें और न ही कहीं निवेश करें। थोड़ी सी सावधानी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
लव- परिवार के लोगों के आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कोई फैमिली गेट-टुगेदर भी संभव है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की वजह से पेट खराब हो सकता है, थोड़ा खाना ही सही है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पॉजिटिव- आज आप अपना कोई लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे और कोई रुका हुआ कार्य आसानी से पूरा हो जाएगा। धार्मिक संस्थाओं के साथ सेवा संबंधी कामों में रुचि लेना आपको मानसिक सुकून देगा, साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी योजना पर काम शुरू करने से पहले उस के बारे में अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी योजनाओं को शेयर न करें। किसी गैर-कानूनी काम में रुचि न लें, इनकी वजह से आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में बहुत ज्यादा मेहनत और व्यस्तता रहेगी। सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों और साथियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। आपसी संबंध में किसी प्रकार की भी कड़वाहट न आने दें। फाइनेंस संबंधी काम टाल दें।
लव- जीवनसाथी काम ज्यादा होने के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग उन्हें सुकून और खुशी देगा।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी सुरक्षा संबंधी नियमों का पूरी तरह से पालन करें। अभी के मौसम में लापरवाही करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
🛕 उपाय – हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं।

________________

🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल
📿 मंत्र – ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः शुक्राय नमः
🛕 उपाय – शुक्रवार को दुर्गा माता को सफेद मिठाई चढ़ाएं।

______________

🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
🛕 उपाय – तुलसी में जल चढ़ाकर ११ बार परिक्रमा करें।

________________

🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती
📿 मंत्र – ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः चंद्राय नमः
🛕 उपाय – जल में केसर मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

________________

🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य
📿 मंत्र – ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
🛕 उपाय – रविवार को गुड़-गेहूं का दान करें।

________________

🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
🛕 उपाय – बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

________________

🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – ओपल या हीरा
📿 मंत्र – ॐ शुं शुक्राय नमः
🛕 उपाय – सुहागिन महिलाओं को सौंदर्य वस्तुएं दान करें।

________________

🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः मंगलाय नमः
🛕 उपाय – मंगलवार को मसूर की दाल और तांबे का दान करें।

________________

🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः
🛕 उपाय – पीली वस्तुएं जरूरतमंदों को दान करें।

________________is not working

🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
🛕 उपाय – शनि मंदिर में तेल और काले तिल चढ़ाएं।

________________

🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः
🛕 उपाय – केले के पेड़ की पूजा करें और बेसन के लड्डू चढ़ाएं।*

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. आज सुबह स्नान के बाद “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें, इससे मानसिक शांति एवं ऊर्जा प्राप्त होगी।
🔹 2. किसी मंदिर में पीले वस्त्र एवं चने की दाल दान करें, यह कार्य भाग्य वृद्धि में सहायक होगा।
🔹 3. तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और 3 बार परिक्रमा करें, घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे जी से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा शनि से संबंधित नीलम (Blue Sapphire) या गुरु से संबंधित पुखराज (Yellow Sapphire) धारण करना शुभ रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights