April 21, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 30 जुलाई का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153


🗓️ आज का पंचांग
बुधवार, ३० जुलाई २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:०५
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:५८
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १९:१५
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ३०:०१
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: ⛈️ वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: श्रावण
🔸 पक्ष: शुक्ल पक्ष
🔸 तिथि: षष्ठी
🔸 नक्षत्र: हस्त
🔸 योग: सिद्ध योग
🔸 करण: वणिज

🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: १२:०२ से १२:५२ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:३० से १५:२४ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:४७ से १९:०७ तक

⚠️ राहुकाल: १२:०० से १३:३० तक
⚠️ यमगंड काल: ०७:३० से ०९:०० तक

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक: आपकी सकारात्मक सोच से जीवनशैली अच्छी होगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और दोस्तों से मिलने का समय निकाल लेंगे। इससे पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानी से भी राहत मिलेगी।
नकारात्मक: खुद को साबित करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। चिंता न करें, धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आ जाएंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर आदि के पास जाना पड़ सकता है।
करियर: काम-धंधे पर लिए गए मजबूत फैसले बेहतर साबित होंगे। व्यवसायिक गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कोई ऑफिस की यात्रा से जुड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है।
लव: परिवार और काम के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य: तनाव और थकान का असर नींद पर पड़ सकता है, जिसकी वजह से दिनचर्या भी खराब रहेगी।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 6

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक: ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। इस समय का पूरा फायदा उठाएं। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेंगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर जागरूक रहें, आपका कोई सपना पूरा होने वाला है।
नकारात्मक: कोई भी निजी समस्या आने पर अपने मन पर काबू रखें तथा शांति से सोच-विचार करें। दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति भी बन सकती है। यदि कोई सरकारी मामला चल रहा है तो सावधान रहें, क्योंकि वह उलझ सकता है।
करियर: काम-धंधे में बहुत ज्यादा काम की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। अपने सहयोगियों तथा स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि न लें, नहीं तो आप फंस सकते हैं। साझेदारी से जुड़ा प्रस्ताव आ सकता है और यह फायदेमंद भी रहेगा।
लव: किसी भी समस्या के हल में परिवारजनों तथा जीवनसाथी की सलाह से आपको जरूर सही समाधान मिलेगा, तथा आपसी संबंध भी अच्छे बनेंगे।
स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी। हल्के-फुल्के मनोरंजन वाले कामों में कुछ समय बिताने से सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक: कोई रुका हुआ भुगतान मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी तथा कोई निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना भी बनाएंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नकारात्मक: अपने ऊपर क्षमता से ज्यादा काम का बोझ न लें, क्योंकि बहुत ज्यादा व्यस्तता की वजह से आपके अपने निजी काम रुक सकते हैं। रुपए-पैसे से जुड़ी किसी भी तरह की उधारी करने के लिए समय अच्छा नहीं है। किसी के साथ संबंध भी न बिगाड़ें।
करियर: प्रॉपर्टी से संबंधित डील में पेपर वगैरह चेक करने के बाद ही कोई फैसला लें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर विश्वास रखना तथा दोस्ताना व्यवहार उनकी काम करने की क्षमता को और बढ़ाएगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ बहस हो सकती है।
लव: पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। ध्यान रखें, कि गैर-पारिवारिक प्रेम संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य: जोड़ों व घुटनों में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। योगा और व्यायाम नियमित रूप से करें। बादी और भारी खानपान से भी परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 6

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक: चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के रास्ते खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कामों पर ध्यान केंद्रित रखें। यदि कोर्ट केस से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।
नकारात्मक: बहुत ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ भी अपने ऊपर न लादें। झगड़े, बहस आदि जैसी स्थितियों से दूर रहने में ही भलाई है। अपनी बातों पर काबू रखें। किसी भी मुश्किल हालात में धैर्य और संयम रखकर ही आप समाधान निकाल सकते हैं।
करियर: काम-धंधे में ग्रहों की स्थिति ज्यादा फायदेमंद तो नहीं है, फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार जरूर आएगा। बेवजह के खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं निवेश करने की न सोचें। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट के साथ बहस हो सकती है।
लव: शादीशुदा जीवन मधुर और सुखमय रहेगा। परिवार के साथ पार्टी अथवा समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य: मानसिक सुकून पाने के लिए योग और मेडिटेशन में भी कुछ समय जरूर लगाएं, और इससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 3

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक: परिवार के सदस्यों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में मस्ती भरा दिन बीतेगा। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी और बहुत ज्यादा शांति और हल्का महसूस करेंगे। आपकी अधिकारपूर्ण भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा।
नकारात्मक: नकारात्मक लोगों का दखल अपने निजी जीवन तथा परिवार पर न होने दें। संतान से जुड़ी परेशानियों का समाधान करने में भी आपका सहयोग जरूरी है। किसी भी मुश्किल हालात को गुस्से और क्रोध की बजाय धैर्य और संयम से संभालने की कोशिश करें।
करियर: निजी व्यस्तता की वजह से आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सपोर्ट मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़े अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है, इसलिए अपने काम को तय समय पर ही पूरा करने की कोशिश करें।
लव: पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ मेलजोल खुशी देगा। प्रेम संबंध बदनामी का कारण भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता न करें। व्यायाम, योग आदि करना आपको ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 9

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक: मौजूदा ग्रहों की स्थिति आपके भाग्य को और मजबूत कर रही है। अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाले हैं। कोई नई जानकारी भी मिलेगी। बच्चे पढ़ाई में ध्यान लगाएंगे।
नकारात्मक: जल्दबाजी में किसी से भी कोई वादा न करें। ध्यान रखें, कि भावनाओं में बहकर कुछ फैसले गलत भी हो सकते हैं। संतान की पढ़ाई व करियर से संबंधित कामों में खर्चों की अधिकता रहेगी। कोई पुरानी नकारात्मक बात याद आने से मन कुछ उदास होगा।
करियर: काम-धंधे से जुड़ी सभी गतिविधियों पर अपनी मौजूदगी और पूरी नजर रखना जरूरी है। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को जगह बदलने या प्रमोशन से जुड़ी खबर मिलने से राहत रहेगी।
लव: पारिवारिक माहौल खुशहाली से भरा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। ज्यादा सोच-विचार न करके बात आगे बढ़ाएं।
स्वास्थ्य: जोखिम वाले कामों में रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल देगा। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 6

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक: सामाजिक अथवा सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण काम आज निपट सकते हैं।
नकारात्मक: इस समय कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कत रहेगी। आपके कुछ करीबी लोग ही आपके खिलाफ कुछ रुकावटें पैदा कर सकते हैं। दूसरों की बातों में न आकर अपनी काबिलियत और काम करने की क्षमता पर ही विश्वास रखें।
करियर: काम-धंधे में नया काम शुरू करने की योजना सफल रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों तथा कामों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोग लापरवाही की वजह से कोई उपलब्धि खो सकते हैं।
लव: शादीशुदा संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवारजनों के लिए कुछ उपहार लाना तथा उनके साथ समय बिताना माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द एवं वायु विकार संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी। अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक: ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। आपको जिस शांति की तलाश थी, आज वह मिल सकती है। कुछ नए कामों से जुड़ी योजनाएं बनेंगी, जो कि जल्दी ही पूरी भी हो जाएंगी। आध्यात्मिक चीजों में भी आपका मन लगेगा।
नकारात्मक: कभी-कभी मनमानी और बहुत ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं तथा दोस्तों के साथ अपना समय बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक रूप में उपयोग करने से आपके कई काम ठीक से व्यवस्थित होंगे।
करियर: व्यावसायिक काम का बोझ बढ़ेगा। पैसे से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। आप अपनी क्षमता व योग्यता का पूरा इस्तेमाल करेंगे, तथा मनचाहे परिणाम भी हासिल होंगे। इस समय अपने उत्साह और जोश में कमी न आने दें।
लव: शादीशुदा संबंधों में कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बनेगी। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य: सिर दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे। तनाव वाली परिस्थितियों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 3

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक: संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि आने वाले समय में फायदेमंद साबित होंगी। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलना संभव है। इसलिए इन गतिविधियों पर ध्यान दें। कुछ दिक्कतें रहेंगी पर आप उनका समाधान निकालने में सक्षम भी होंगे।
नकारात्मक: यह समय अपने कामों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने और व्यस्त रहने का है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, इस वजह से आपके महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं। किसी की गलत सलाह और संगत का बुरा असर आपके मान-सम्मान और व्यक्तित्व पर पड़ सकता है।
करियर: व्यापार की नई योजनाओं को लागू करने का सही समय है। आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहेगा। कोई भी व्यापार से जुड़ा जोखिम आज लेने की कोशिश न करें। साझेदारी करने की योजना है, तो फायदेमंद रहेगी। ऑफिस के मामलों में सावधानी बरतें।
लव: घर में खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी शुभ कार्य से जुड़ी तैयारियां जोर-शोर से होंगी।
स्वास्थ्य: अपना ध्यान न रखने की वजह से जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें, सही इलाज भी जरूर लें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 5

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सकारात्मक: आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय अन्य गतिविधियों के लिए भी निकालेंगे। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करना आपको सच्ची खुशी देगा तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी और एक नई पहचान भी मिलेगी।
नकारात्मक: किसी भी तरह की उधारी अथवा लेन-देन से बचें और शेयर, तेजी-मंदी आदि जैसे जोखिम वाले कामों में गलती से भी पैसा न लगाएं। नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। किसी परिवार के सदस्य की समस्या का हल करने में आपका ज्यादातर समय लग जाएगा।
करियर: काम-धंधे में पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित काम पर बहुत ज्यादा ध्यान दें। इस समय अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। ऑफिस की कार्यप्रणाली ठीक रहेगी और बॉस व अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।
लव: परिवारजनों के साथ हंसी-मजाक तथा मनोरंजन के कामों में बेहतरीन समय बीतेगा। सावधान रहें क्योंकि प्यार के मामले में आप धोखा खा सकते हैं।
स्वास्थ्य: व्यवस्थित दिनचर्या तथा व्यवस्थित खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। सिर्फ तनाव वाली स्थिति से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9

कुंभ⚗️ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक: आज अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे, और फिर से अपने अंदर आप आत्मविश्वास व आत्मबल बढ़ता हुआ महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।
नकारात्मक: दोपहर बाद कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी, हालांकि आप उनका समाधान भी ढूंढ लेंगे। किसी गलत व्यक्ति द्वारा बदनामी मिलने की भी आशंका है। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल-मिलाप से दूर रहें। आय के साथ-साथ खर्च भी ज्यादा रहेंगे।
करियर: काम-धंधे में बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे।
लव: परिवार में सुख-शांति व अच्छा माहौल बना रहेगा। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य: असंतुलित खान-पान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 5

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक: आज आप किसी मुश्किल काम को व्यवस्थित कार्यप्रणाली और मेहनत द्वारा पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी संबंधी के साथ चल रहा झगड़ा दूर होने से मानसिक शांति मिलेगी। ऑनलाइन शॉपिंग में भी खुशनुमा समय बीतेगा।
नकारात्मक: बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। इस समय मौजूदा माहौल की वजह से नकारात्मकता अपने ऊपर हावी न होने दें। किसी भी प्रकार का जोखिम लेना नुकसान का कारण बन सकता है।
करियर: पैसे से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय बहुत ही सावधानी की जरूरत है। जरा सी गलती या चूक से नुकसान हो सकता है। हालांकि आप अपनी काम करने की क्षमता द्वारा परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। सरकारी मामलों को सावधानी से सुलझाएं।
लव: परिवार के लोगों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य: अपना मनोबल और मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाए रखने के लिए मेडिटेशन, ध्यान आदि पर भी समय दें। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 4

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (कॉरल) चांदी में मंगलवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – मंगलवार को हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं व चने का प्रसाद बाँटें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
मंगल ग्रह शांति पूजा व अभिषेक, जो तांत्रिक विधि से योग्य पंडित द्वारा विशेष मुहूर्त में ही कराना उचित है। विशेषकर तब, जब भूमि विवाद या रक्तचाप की समस्या हो।

🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – ओपल या हीरा शुक्रवार को चांदी में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शुं शुक्राय नमः” का 108 बार जाप करें।
🛕 उपाय – छोटी कन्याओं को मिठाई व वस्त्र दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
शुक्र ग्रह शांति यज्ञ, विशेषतः प्रेम जीवन या वैवाहिक समस्या के समाधान हेतु। केवल योग्य आचार्य के निर्देशन में किया जाए।

🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (एमराल्ड) बुधवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः”
🛕 उपाय – हरे मूंग का दान करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
बुध ग्रह दोष निवारण पूजा, विशेषतः मानसिक उलझन, निर्णय की असमर्थता, या व्यवसाय में घाटा होने पर पंडित द्वारा विशेष विधि से की जाए।

🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती (पर्ल), सोमवार को चांदी में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ सोम सोमाय नमः”
🛕 उपाय – जल में दूध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
चंद्रमा शांति अनुष्ठान व मनोबल वृद्धि हेतु विशेष चंद्र यज्ञ, विशेष रूप से मानसिक तनाव व नींद की समस्या में कराया जाता है।

🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य (रूबी) रविवार को सोने या तांबे में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ घृणि सूर्याय नमः”
🛕 उपाय – सूर्य को जल अर्पण करें और गुड़ का दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
सूर्य अर्ग्य व आदित्य ह्रदय स्तोत्र पाठ, विशेषतः सरकारी मामलों, पद-प्रतिष्ठा व आत्मबल के लिए आचार्य के मार्गदर्शन में करवाना चाहिए।

🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (एमराल्ड) बुधवार को चांदी में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे”
🛕 उपाय – गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और विद्या संबंधी वस्त्र दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
सिद्धि विनायक विशेष पूजा, नौकरी व परीक्षा में सफलता हेतु योग्य ब्राह्मण द्वारा किया गया यह अनुष्ठान अत्यंत प्रभावशाली होता है।

🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – ओपल या हीरा शुक्रवार को चांदी में पहनें।
📿 मंत्र – “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – सुहागिन स्त्रियों को श्रृंगार सामग्री भेंट करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
शुक्र अनुकूलता हेतु रति-काम यंत्र स्थापना व पूजन, वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए पंडित द्वारा कराया जाना चाहिए।

🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (कॉरल) मंगलवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ अंगारकाय नमः”
🛕 उपाय – हनुमान जी को चमेली का तेल और गुड़ अर्पण करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
कुज दोष शांति अनुष्ठान, विशेषतया विवाह में देरी या वैवाहिक अशांति में योग्य विद्वान द्वारा ही कराया जाए।

🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (टोपाज) गुरुवार को सोने में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”
🛕 उपाय – पीली मिठाई व वस्त्र दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
गुरु ग्रह शांति व बृहस्पति स्तोत्र पाठ, शिक्षा, विवाह या संतान संबंधी बाधाओं के निवारण हेतु विशेष अनुष्ठान।

🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीमक (नीलम) शनिवार को लोहे में धारण करें (केवल शनि अनुकूल होने पर)।
📿 मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय – काले तिल व उड़द का दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
शनि शांति महायज्ञ, न्याय संबंधी मामलों, बार-बार बाधाएं, व पैरों की बीमारियों के लिए योग्य तंत्र विद्वान द्वारा किया जाता है।

🔹 कुंभ⚗️ –
💎 रत्न सुझाव – नीलम शनिवार को पंचधातु में धारण करें (जांच के बाद)।
📿 मंत्र – “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय – शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पण करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
कर्म दुष्परिणाम शांति तंत्र अनुष्ठान, शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती के प्रभाव से राहत हेतु अनुभवी पंडित द्वारा कराया जाए।

🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज गुरुवार को चांदी में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”
🛕 उपाय – गरीब ब्राह्मण को पीला वस्त्र व फल दें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
बृहस्पति दोष शांति यज्ञ व नवग्रह होम, विशेष रूप से आध्यात्मिक विकास व विवाह योग्य युवाओं हेतु फायदेमंद होता है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के विशेष उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. प्रातःकाल स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल पुष्प और थोड़ी सी लाल चंदन डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इससे आत्मबल और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

🔹 2. किसी भी मंदिर में जाकर 5 लाल फल चढ़ाएं और 5 गरीबों को मीठा भोजन कराएं। इससे ग्रह बाधाएं शांत होंगी और रुके कार्य गति पकड़ेंगे।

🔹 3. हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंग बाण का पाठ कर 7 बार ‘ॐ रामदूताय नमः’ मंत्र का जाप करें। यह उपाय विशेष रूप से नकारात्मक शक्तियों से रक्षा हेतु कारगर है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।

यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें,
अन्यथा “मूंगा (Coral)” या “माणिक (Ruby)” धारण करना आज के दिन विशेष फलदायी रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते!
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights